हिमाचल : रोहतांग-बारालाचा व शिंकुला दर्रा में 2 फीट हिमपात

“हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर तीन दिन से बर्फबारी हो रही है। किन्नौर, चंबा और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर आज (मंगलवार को) भी ताजा हिमपात हुआ।”

शिमला 07 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अन्य भागों में बारिश जारी है। लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रा, बारालाचा व शिंकुला दर्रा में दो फीट बर्फबारी हो चुकी है। गोंदला में सवा फीट और केलांग में भी एक फीट बर्फ गिर गई है।

चंबा के मणिमहेश, कुगती व साचपास में भी एक फीट से अधिक हिमपात हो चुका है। किन्नौर की ऊंची चोटियों पर भी आज सुबह से बर्फबारी हो रही है। किन्नर कैलाश और छितकुल में 3 इंच से ज्यादा स्नोफॉल हो चुका है। भारी बर्फबारी के बाद दारचा में 200 से ज्यादा ट्रक सड़क पर फिसलन बढ़ने से फंस गए हैं।

शिमला जिला के रोहड़ू के चांशल में भी 2 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। पहाड़ों पर अर्ली स्नोफॉल से अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही दिसंबर जैसी ठंड हो गई है। केलांग का तापमान माइनस 0.5 डिग्री और कुकुमसैरी का माइनस 0.3 डिग्री तक लुढ़क गया है।

प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी नॉर्मल से 11.5 डिग्री कम हुआ है। कई शहरों का तापमान नॉर्मल से 18 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 17.8 डिग्री कम होने के बाद 14.7 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

2 जिलों में बारिश व बर्फबारी का यलो अलर्ट

प्रदेश के ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे गर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो आज भी अधिकांश भागों में बारिश व बर्फबारी के आसार है। मौसम विभाग ने सभी 12 जिलों में बारिश व बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है।

40KM की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ना शुरू होगा। परसों यानी 9 अक्टूबर से मौसम साफ होगा।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

14 hours ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

14 hours ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

14 hours ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

20 hours ago

14 अगस्त 1947 विभाजन की विभीषिका: इतिहास का खूनी विस्थापन

14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…

20 hours ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम ने दी 1947 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन, कहा- 'शून्य…

20 hours ago