जौनपुर : जनपद में स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ

“नगर पालिका परिषद जौनपुर के परिसर में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय रैली का उद्घाटन  राज्यमंत्री (स्वतत्रं प्रभार)  गिरीश चंद्र यादव, विधायक मड़ियाहूॅ आर0 के0 पटेल, चेयरमैन नगरपालिका जौनपुर, श्रीमती मनोरमा मौर्या, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र एवं मुख्य विकास अधिकारी साई सीलम तेजा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया” 

जौनपुर 02 / 04 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल चलो अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी के द्वारा देखा गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री द्वारा स्कूलों में नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया गया।

सम्मानित अतिथियों द्वारा 25 बच्चों को पुस्तक वितरण के पश्चात स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत नगर पालिका परिसर से जनपद स्तरीय रैली को मा0 मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जो कि अटाला मस्जिद, शाही किला मार्ग व चहारसू चौराहा मार्ग से होकर पुनः नगर पालिका परिषद जौनपुर के परिसर में समाप्त हुई।

राज्यमंत्री ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सभी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होने सभी से अपील किया कि स्कूल चलों अभियान में अपनी सहभागित अवश्य प्रदान करें। राज्यमंत्री ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दिया और प्रतिदिन विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होने कहा कि शासन के द्वारा परिषदीय विद्यालयों में मूलभुत सुविधाओं के साथ साथ कायाकल्प किया गया है। बेसिक शिक्षा के विद्यालयों मे कायाकल्प हो जाने से बच्चों की उपस्थिति बढी है। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करायी जा रही है जिससे शासन की मंशानुरूप सभी बच्चें शिक्षित हो।

इसी प्रकार विधायक मड़ियाहुं, एलएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सु, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जिलाध्यक्ष मछलीशहर अजय सिंह, सहित अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों ने अपने उदबोधन में बच्चों को अपना मार्गदर्शन दिया।

जिलाधिकारी जौनपुर ने सभी से अपील की कि इस बार जनपद जौनपुर नामांकन महाभियान में प्रथम स्थान पर हो इसके लिए एक भी बच्चा नामांकन से वंचित न होने पाए। कार्यक्रम के आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्रम देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया तथा स्कूल चलो अभियान तथा शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

उन्होने बताया कि स्कूल चलो अभियान दो चरणों में किया जाना है-प्रथम चरण 01 अप्रैल, 2025 से 15 अप्रैल, 2025 तक तथा द्वितीय चरण 01 जुलाई, 2025 से 15 जुलाई, 2025 तक चलाया जाना है, जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक, अध्यापक, अनुदेशक एवं शिक्षामित्र अपने विद्यालय के सेवित क्षेत्र, मजरे, बस्ती एवं ईट भठ्ठों पर जाकर नामांकन अभियान चलायेगें।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के सभी सदस्य समस्त डीसी, समस्त एसआरजी, समस्त एआरपी व अन्य सभी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

4 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

9 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

10 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

10 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago