“अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान ने अवगत कराया है कि जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण जौनपुर द्वारा लू एवं गर्म हवा से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी की गयी है। उन्होने बताया है कि लू से जनहानि भी हो सकती है। इसके असर को कम करने के लिए और लू से होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए सावधानियॉ बरतने के लिए कहा गया है”
जौनपुर 02 / 04 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट
उन्होने अवगत कराया है कि जनपदवासी कड़ी धूप में बाहर न निकले, खासकर दोपहर 12.00 बजे से 3.00 बजे के बीच में, जितनी बार हो सके पानी पियें, प्यास न लगे तो भी पानी पियें, हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े पहने, घूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा, जूते और चप्पल का इस्तेमाल करें।
यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें, अगर आपका काम बाहर का है तो टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल जरूर करें और गीले कपड़ें को अपने चेहरे, सिर और गरदन पर रखें। अगर तवियत ठीक न लगे या चक्कर आये तो तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें, घर में बना पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक चीनी का घोल, नीबू पानी, छाछ, आम का पना इत्यादि का सेवन करें।
जानवरों को छाव में रखें और उन्हें खूब पानी पीने को दें। अपने घर को ठण्डा रखें परदे, शटर आदि का इस्तेंमाल करें। रात में खिड़कियॉ खुली रखें। शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल न करें।इसके साथ ही बताया है कि धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोड़े।
खाना बनाते समय कमरें के खिड़की एवं दरवाजे खुले रखें, जिससे हवा का आना जाना बना रहे। नशीलें पदार्थ, शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचें। उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें।
खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एल्यूमीनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढक कर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियों व दरवाजों पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएं आती हैं, काले परदे लगाकर रखना चाहिए।
स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुने और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें। जहॉ तक संभव हो घर में ही रहें तथा सूर्य के सम्पर्क से बचें। संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें।
अग्निकाण्ड से फसलों से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान ने बताया है जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण जौनपुर द्वारा अग्निकाण्ड से फसलों से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी करते हुए अवगत कराया है कि खेत-खलिहानों के पास बीडी़, सिगरेट एवं माचिस की तीली न जलायें। खेत-खलिहानों के पास गरम राख या आग न फेंके।
खड़ी फसलों के पास अपशिष्ट, सूखी पत्तियों या वनस्पति को न जलायें। फसलों के अवशेष न जलाये इसे पशुचारे के रूप में या खाद व अन्य जैविक उपयोग में लायें। खेतों के चारों ओर लगभग 3-4 मीटर चौड़ी (फायर ब्रेक) खाली पट्टी बनाये ताकि आग फैलने से रोकी जा सके। पशुशालाओं के आस-पास आग न जलाये।
खेत के आस-पास या खेत में ट्रांसफार्मर लगे हैं तो किसान भाई सबसे पहले उसके आस पास की फसलों की कटाई कर लगभग 3-4 मीटर चौड़ा खाली स्थान बनायें जिससे अग्निकाण्ड की घटना घटित न होने पायें खेत-खलिहानों में यदि अग्निकाण्ड की घटना होती है तो तत्काल फायर ब्रिगेड एवं 112 पर सूचना दें।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…