संभल हिंसा – फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के अनुसार दंगाइयों ने चलाई थीं 41 राउंड गोलियां, खोखे और तमंचे बरामद

“संभल में हुई हिंसा मामले में बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हिंसा के दौरान दंगाइयों द्वारा 41 राउंड गोलियां चलाई गईं थीं। पुलिस ने 41 खाली कारतूस स्पॉट से बरामद किए हैं”

संभल 28 / 11 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

उत्तर प्रदेश पुलिस की फोरेंसिक टीम ने खाली कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान 12 बोर तमंचे के 21 खोखे, 32 बोर तमंचे के 11 खोखे, 315 बोर तमंचे के 9 खोखे बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे भी बरामद किए हैं। हाल ही में इस हिंसा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी फरहत को गिरफ्तार किया था।

ये बहुत बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है क्योंकि दंगा हो जाने के बाद इसने एक वीडियो बनाया और वो सोशल मीडिया पर वायरल करवाया, जिसमें इसने कहा कि हिन्दुओं को मार दो। बता दें कि संभल में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक उप जिलाधिकारी समेत कम से कम 25 लोग घायल हो गए थे।

इससे पहले खबर सामने आई थी कि सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई आरोपियों से वसूलने की तैयारी कर ली गई है।  सार्वजनिक स्थानों पर इन पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर लगेंगे। इनसे नुकसान की वसूली भी होगी।

इसके साथ ही इनपर इनाम भी जारी किया जा सकता है। पुलिस की ओर से नामजद किए गए आरोपियों में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क, स्थानीय विधायक इकबाल महमूद का बेटा सोहेल इकबाल और 2,750 अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, ली शपथ

उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद और गोपनीयता की…

10 hours ago

परविंदर झोटा हत्याकांड : ‘सिख शहीद’ के पिता को अमित शाह पर भरोसा

परविंदर झोटा हत्याकांड: पिता ने अमित शाह पर जताया भरोसा, अकाल तख्त ने नशा विरोधी…

10 hours ago

विशेष कवरेज : पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा देश का स्वच्छ ऊर्जा भविष्य

भारत की 'वाटर बैटरी': पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा स्वच्छ ऊर्जा का भविष्य, दुनिया में…

10 hours ago

PM मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का संस्कृत श्लोक, बताया भक्ति का महत्व

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का पावन 'संस्कृत सुभाषितम्', जानें इस चमत्कारी श्लोक…

10 hours ago

वाराणसी: ओवरब्रिज पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

वाराणसी: ओवरब्रिज पर 'सेल्फी' लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो को रौंदा; 4…

11 hours ago

ओवैसी की हुंकार: ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, खुद चुनना होगा नेता’

ओवैसी की हुंकार: 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, मुसलमानों को खुद चुनना होगा अपना नेता'…

11 hours ago