जाैनपुर – सिरकोनी क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी मंदिर से अष्टधातु की दो मूर्ति चोरी

“जौनपुर के सिरकोनी क्षेत्र के आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित जमदग्नि ऋषि के तपोस्थली जमैथा गांव के शिवपुर पुरवे में स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से बीती रात को चोर भगवान विष्णु तथा लक्ष्मी की अष्टधातु की मूर्ति उठा ले गए। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस  जांच पड़ताल में जुट गई है”

जौनपुर 28 / 11 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

जमैथा गांव के शिवपुर पूरवा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में स्थापित मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की मूर्ति जो की अष्टधातु की थी। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत करोड़ों रुपये हैं। उक्त दोनों मूर्तियों को बुधवार की रात्रि चोर मंदिर का दरवाजा तोड़कर मूर्ति स्थापित स्थल की जमीन से उखाड़कर लेते गए।
मंदिर के पुजारी बक्सा क्षेत्र के लेदुका गांव निवासी दिवाकर तिवारी जो कि अभी मात्र 10 दिन पहले ही मंदिर पर पुजारी रखे गए थे वे मंदिर के बगल में ही बने कमरे में सो रहे थे। चोरों ने पुजारी को चोरी की भनक तक भी नहीं लगने दिया और मूर्तियां उड़ा दीं।
सुबह गांव का एक युवक मंदिर पर पूजा हेतु पहुंचा तो देखा कि मूर्तियां वहां नहीं थीं। पुजारी को जगाया गया, उसके बाद बस्ती के लोग मंदिर पर आ गए। मदिर में हुई चोरी से गांववासी आक्रोश में आ गए। सूचना पर पहुंची जफराबाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
बता दें कि चोरी हुई लक्ष्मी-विष्णु की अष्टधातु की मूर्ति काफी वजनी थी। जानकारों की मानें तो इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करोड़ों रुपये आंकी जाती है। प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि चोरी हुई मूर्तियां अष्टधातु की हैं और काफी वजनी भी है। मामले में हर पहलू से जांच भी की जा रही है।
Santosh SETH

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, ली शपथ

उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद और गोपनीयता की…

10 hours ago

परविंदर झोटा हत्याकांड : ‘सिख शहीद’ के पिता को अमित शाह पर भरोसा

परविंदर झोटा हत्याकांड: पिता ने अमित शाह पर जताया भरोसा, अकाल तख्त ने नशा विरोधी…

10 hours ago

विशेष कवरेज : पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा देश का स्वच्छ ऊर्जा भविष्य

भारत की 'वाटर बैटरी': पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा स्वच्छ ऊर्जा का भविष्य, दुनिया में…

10 hours ago

PM मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का संस्कृत श्लोक, बताया भक्ति का महत्व

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का पावन 'संस्कृत सुभाषितम्', जानें इस चमत्कारी श्लोक…

10 hours ago

वाराणसी: ओवरब्रिज पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

वाराणसी: ओवरब्रिज पर 'सेल्फी' लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो को रौंदा; 4…

11 hours ago

ओवैसी की हुंकार: ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, खुद चुनना होगा नेता’

ओवैसी की हुंकार: 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, मुसलमानों को खुद चुनना होगा अपना नेता'…

11 hours ago