“पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात से रोहतांग और कुंजम दर्रे बंद हो गए हैं, जिससे लाहुल-स्पीति जिला से पारंपरिक सडक़ संपर्क टूट गया है”
शिमला 23 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
ताजा हिमपात होने के कारण कोकसर-पलचान (रोहतांग होते हुए) और कोकसर-लोसर (कुंजुम होते हुए) मार्ग बंद हैं, जबकि सुरंग से होकर गुजरने वाले मनाली-केलांग राजमार्ग सहित अन्य सभी प्रमुख सडक़ें खुली हैं।
दर्रे बंद होने के कारण अटल सुरंग से यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने यात्रियों को सुरंग के उत्तरी द्वार के पास संभावित बर्फीले धब्बों के प्रति आगाह किया है।
एससीपी चंद्रताल मार्ग 2026 की गर्मियों तक बंद रहेगा। बुधवार तडक़े ताजा हिमपात से चंद्रा घाटी बर्फ से सफेद हो गई है। इसके अलावा रोहतांग दर्रा, बारालाचा, शिंकुला दर्रा, कुंजम दर्रा, अटल टनल क्षेत्र ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली। बर्फबारी से घाटी के पर्यटन कारोबारी के चेहरे भी खिल गए हैं।
उधर, राजधानी शिमला में बुधवार को धूप खिली रही। हालांकि शिमला में शाम को बादल छाए रहे। इससे अब शिमला सहित पूरे प्रदेश में ठंड की बढ़ गई है। चंबा जिले में मौसम ने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं। भरमौर-पांगी के ऊपरी क्षेत्रों की चोटियों पर 7.62 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है।
बारिश और बर्फबारी के कारण शीतलहर बढ़ गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। खासतौर पर चंबा-किलाड़ वाया सचे जोत मार्ग, भरमौर की कालीछौ, मणिमहेश और कुगति जोत में ताजा बर्फबारी के कारण पांगी और भरमौर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए फिर बंद
ताजा बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए फिर बंद हो गया है। पुलिस ने पर्यटकों को संता-बंता मोड़ तक ही भेजा। इससे आगे किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी गई।
हालांकि, रोहतांग जाने के लिए बुधवार को 374 वाहनों ने ऑनलाइन परमिट हासिल किए थे, लेकिन बर्फबारी होने के कारण यह वाहन संता-बंता मोड़ से आगे नहीं जा पाए।
आज से 27 तक के लिए मौसम साफ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 23 से 27 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बने रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि 23 अक्तूबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 27 अक्तूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की आशंका है। इससे प्रभाव से प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
दिल्ली: जंतर-मंतर पर जातिगत आरक्षण के खिलाफ हल्ला बोल, अड़े प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया…
राहुल गांधी के 8 घंटे के धरने का दिखा असर: पैलेट गन से घायल साहिल…
पीएम मोदी का ऐलान: 'प्रोहिबिटेड' से 'परमिटेड' की ओर भारत, नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स से बदल…
पाक में चीन-तुर्किये के सैन्य विमानों की असामान्य हलचल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के…
पैलेट गन पीड़ित के लिए धरने पर बैठे राहुल गांधी: "जब तक FIR नहीं, तब…
कौमी इंसाफ मोर्चा का 'पंजाब बंद': बंदी सिखों की रिहाई के लिए चक्का जाम, जानें…