Azamgarh Police Republic Day 2026 news

गणतंत्र दिवस: आजमगढ़ में मंत्री दारा सिंह चौहान ने साइबर सेल के ‘हीरो’ मुख्य आरक्षी ओपी जायसवाल को किया सम्मानित

“77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद आजमगढ़ की पुलिस लाइन में आयोजित भव्य समारोह में कर्तव्य और निष्ठा का सम्मान किया गया”

आजमगढ़ | The Politics Again ब्यूरो

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग में वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

साइबर सेल में सराहनीय कार्य के लिए मिला सम्मान

सम्मान समारोह के दौरान सबकी निगाहें साइबर सेल पर टिकी थीं। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने साइबर सेल में तैनात मुख्य आरक्षी (Head Constable) ओपी जायसवाल (ओमप्रकाश जायसवाल) को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रशस्ति-पत्र के अनुसार, ओपी जायसवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ किया है।

वर्ष 2025 में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में साइबर अपराधों (Cyber Crime) की रोकथाम और पेचीदा मामलों को सुलझाने में प्रभावी भूमिका निभाई।

मंत्री ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

मंत्री दारा सिंह चौहान ने मुख्य आरक्षी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी कुशलता और समर्पण के साथ खाकी की शान बढ़ाते रहेंगे।

दिग्गजों की रही उपस्थिति

इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी जिले के शीर्ष अधिकारी बने। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार (IPS), डीआईजी सुनील कुमार सिंह, कमिश्नर विवेक और जिलाधिकारी (DM) रविंद्र कुमार समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.