पूर्वांचल विश्वविद्यालय : खराब भोजन पर छात्रों का हल्ला बोल

“विश्वकर्मा हॉस्टल में मेस व्यवस्था में मनमाने बदलाव से नाराज़ छात्र, चीफ वार्डन के ख़िलाफ़ रोष “

जौनपुर 06 / 12 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (वीबीएसपीयू) के विश्वकर्मा हॉस्टल में मेस व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता को लेकर शुक्रवार को बड़ा हंगामा खड़ा हो गया।

भोजन की खराब गुणवत्ता से परेशान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और चीफ वार्डन की मनमानी के विरोध में नाश्ते का सामूहिक बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मनमाने बदलाव से भड़का आक्रोश

छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल मेस में भोजन की गुणवत्ता लगातार खराब थी, जिसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियों से की। शिकायतों के बावजूद, चीफ वार्डन ने मनमाने ढंग से मेस व्यवस्था में बदलाव किया।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि विश्वकर्मा हॉस्टल के मेस संचालक को चरक हॉस्टल भेज दिया गया और इसके बदले चरक हॉस्टल की मेस व्यवस्था विश्वकर्मा हॉस्टल में स्थानांतरित कर दी गई। छात्रों ने इसे शिकायत करने वाले छात्रों के हितों की अनदेखी बताया।

घंटों चला विरोध प्रदर्शन

मनमानी कार्रवाई से नाराज़ छात्रों ने सुबह 10 बजे से हॉस्टल के बाहर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त रूप से भोजन व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार लाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और ज़िम्मेदार अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की।

प्रशासन का लिखित आश्वासन, छात्र असंतुष्ट

छात्रों के लंबे विरोध के बाद, चीफ वार्डन ने एक लिखित पत्र जारी किया, जिसमें कहा गया कि सभी मेस संचालक अपनी पूर्व स्थिति में ही कार्य करेंगे। हालांकि, छात्रों ने इस कार्रवाई को नाकाफी बताया, उनका कहना था कि यह केवल कागज़ी खानापूर्ति है और खराब भोजन की समस्या का मूल समाधान नहीं हुआ है।

राजभवन तक शिकायत की चेतावनी

छात्र नेता दिव्यांशु सिंह ने इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन कार्यदिवस के भीतर मेस व्यवस्था को पूरी तरह से ठीक नहीं किया गया, तो छात्र एक बड़ा और उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे न्याय के लिए राजभवन तक शिकायत दर्ज कराने को मजबूर होंगे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.