पंजाब : 8 जिलों में बाढ़ का प्रकोप, सेना ने टापू पर फंसे लोगों को चीता हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया, देखें Video

“भारतीय सेना ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें बाढ़ के पानी के बीच फंसे लोगों को देखा जा सकता है। चीता हेलीकॉप्टर के जरिए सेना के जवान उनके पास पहुंचे और उन्हें अपने साथ लाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा”

चंडीगढ़ 29 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश के चलते पंजाब के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। राज्य के आठ जिले बाढ़ की चपेट में हैं। रावी, व्यास, सतलुज नदियां उफान पर हैं। ऐसे में सेना को राहत-बचाव के काम में लगाया गया है। 

गुरदरासपुर में चीता हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। यहां कुछ लोग बाढ़ के पानी के बीच टापू में फंस गए थे। सेना ने उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। पंजाब में राहत-बचाव के काम में टैंक भी लगाए गए हैं।

पाकिस्तान से सटे पंजाब बॉर्डर में रावी नदी का एक तटबंध टूटने से बड़ा इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया है। बाढ़ में फंसे लोगों को सेना टैंकों में लादकर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही है। यहां सड़कों पर भारतीय सेना के टैंकों को देखकर सब हैरान रह गए।

बाढ़ की चपेट में ये जिले

पंजाब के 8 जिले पठानकोट, जालंधर, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का जिले भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं। रावी, सतलुज और ब्यास नदी में बाढ़ आने से करीब 200 गांवों में जनजीवन पर असर पड़ा है।

राहत और बचाव के काम में इंडियन आर्मी ने एम्फीबियंस टैंकों का सहारा लिया है, जो सड़क के साथ साथ पानी पर भी चल सकते हैं। गांव में फंसे लोगों को इन टैंकों की मदद से निकाला जा रहा है। अजनाला में एंफीबियंस टैंक को उन गांवों में भेजा गया है, जहां बाढ़ का पानी काफी ऊपर तक आ गया है।

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बाढ़

रावी नदी में बाढ़ आने से करतारपुर कॉरिडोर भी डूब गया है। जीरोलाइन पर रावी नदी की लहरों का कब्जा हो चुका है। बीएसएफ की कई चौकियां भी डूब गई हैं। पंजाब में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है। सेना ने पंजाब के गुरदासपुर में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया।

कुछ लोग नदी के कटान वाले इलाके में फंस गए थे। आसपास का इलाका डूब चुका था। केवल एक टीला पानी के ऊपर था। लोगों की जान अटकी हुई थी, कहीं कटान में टीला भी नदी में ना समा जाए। चीता हेलीकॉप्टर से सेना के जवान पहुंचे और वहां फंसे लोगों को बचाया।

इंडियन आर्मी ने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देते हुए लिखा, “पंजाब के कुछ हिस्सों में आई भीषण बाढ़ के बाद, भारतीय सेना ने अपने प्रयासों के तहत बाढ़ राहत और बचाव कार्यों के लिए आर्मी एविएशन हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं।

निस्वार्थ प्रतिबद्धता और असाधारण उड़ान कौशल का प्रदर्शन करते हुए, आर्मी एविएशन इकाइयां लोगों की जान बचाने के लिए खराब मौसम में भी चौबीसों घंटे अथक परिश्रम कर रही हैं।

27 अगस्त 2025 को शाम लगभग 4 बजे, पंजाब के गुरदासपुर के लस्सियां ​​इलाके में बाढ़ के बढ़ते पानी से लोगों की जान को खतरा होने की सूचना मिलने पर, आर्मी एविएशन इकाइयों के तीन चीता हेलीकॉप्टरों द्वारा कई स्थानों पर उड़ान भरकर एक साहसिक बचाव अभियान चलाया गया।

अत्यंत विषम उड़ान परिस्थितियों में उनकी वीरतापूर्ण और समय पर की गई कार्रवाई के कारण 27 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला गया। भारतीय सेना इस संकट के समय में सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सहायता और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.