पंजाब/अमृतसर : पाकिस्तानी मिसाइल का मलबा किया गया डिफ्यूज

“भारतीय सेना पाकिस्तान को हर मुकाबले में करारा जवाब दे रही है। बीती रात पाकिस्तान की ओर से दागी गई मिसाइल को सेना ने हवा में मार गिया। वहीं, आज दोपहर उनके एक मिसाइल को भी डिफ्यूज कर दिया गया है”

नई दिल्ली 09 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पाकिस्तान की ओर दागी गई कई मिसाइल और भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। आज सेना ने एक और पाकिस्तानी मिसाइल के मलबे को डिफ्यूज कर दिया है। यह मिसाइल पंजाब के अमृतसर जिले में पाकिस्तान ने तबाही के लिए दागी दी, लेकिन भारतीय जमीन पर बिना कोई नुकसान किया खुद ही गिर गई, जिसके बाद अब भारतीय सेना ने इस मलबे को अब डिफ्यूज कर दिया है। डिफ्यूज के दौरान यह मिसाइल तेज धमाके के साथ खत्म हुई।

जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान के एक और हमले को नाकाम कर दिया गया है। पाकिस्तान ने अमृतसर में पाकिस्तान ने मिसाइल अटैक किया था, लेकिन मिसाइल फटी नहीं। मिसाइल का मलबा मखना विंडी गांव में एक जगह पर गिरा था। यहीं पर गांववालों से सूचना मिलने पर सेना पहुंची और सभी को मिसाइल वाले जगह से दूर किया। इसके बाद उस मिसाइल को मलबे को डिफ्यूज किया, जिसका धमाका काफी जोरदार सुनाई दिया। 

इसके अलावा, होशियारपुर के एक खेत में भी मिसाइल के हिस्सों जैसा मलबा मिला, जबकि बठिंडा में दो स्थानों पर कुछ अज्ञात वस्तुओं के मेटल के हिस्से मिले हैं। बठिंडा के कुछ ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने गुरुवार रात को जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी और आसमान में रोशनी चमकती देखी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। एसपी (जांच) मुकेश कुमार ने बताया कि होशियारपुर में गुरुवार शाम को मिसाइल के हिस्सों जैसा धातु का मलबा मिला। 

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी करने के बाद इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) को सूचित किया। एसपी ने बताया कि वायुसेना की एक टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक निरीक्षण किया। बठिंडा में शुक्रवार को तुंगवाली गांव के एक खेत में एक अज्ञात वस्तु का मलबा मिला।

गांववालों ने दी ये जानकारी

एक ग्रामीण ने बताया, “(गुरुवार रात को) कुछ वस्तुएं खेत में गिरीं और उसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पास के एक घर की खिड़कियां, दरवाजे और मवेशी शेड क्षतिग्रस्त हो गए।” एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि खेत में वस्तुएं गिरने से तीन फुट गहरा गड्ढा बन गया। पुलिस ने कहा कि वस्तुओं की वास्तविकता के बारे में सही जानकारी सेना ही देगी। 

पुलिस ने बताया कि मलबा मिलने वाले इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को जमीन पर पड़े किसी भी धातु के मलबे को न छूने की चेतावनी दी है।वहीं, बठिंडा के एक और गांव बुर्ज महिमा में एक खेत में धातु के हिस्से भी मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि पठानकोट जिले में भी गोले जैसी दिखने वाली धातु की वस्तु मिली है।

बीते दिन पाकिस्तान ने बुधवार और गुरुवार को भारत के कई शहरों पर अटैक किया, जिसे भारत ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने गुरुवार की रात तंगधार, केरन, जम्मू, आरएसपुरा, अरनिया, सांबा, करनाह, अखनूर, पठानकोट, जैसलमेर, पोखरण पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक किया था, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। इससे पहले पाकिस्तान ने कुछ और शहरों को भी निशाना बनाया, जिनमें अवंतीपोरा, श्रीनगर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई, भुज शामिल है।

पाकिस्तान को हुआ नुकसान

इसके बाद भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पाकिस्तान को एक दिन खासा नुकसान झेलना पड़ा। पाकिस्तान ने यह बात खुद कबूल की है। पाकिस्तान को एक दिन में अपना अमेरिकी F-16, चाइनीज JF-17 फाइटर जेट गंवाने पड़े। इसके अलावा, भारतीय सेना ने इजरायली ड्रोन हॉर्पी की मदद लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह किया। साथ ही रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में भी तबाही मचा दी।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.