प्रयागराज – महिला दोस्त को ले गया OYO, फिर गला दबाकर मार डाला

“फाइल फोटो “

“उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक युवक महिला मित्र की हत्या के बाद खुद पुलिस थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। यहां एक शख्स ने ओयो होटल के कमरे में अपनी महिला मित्र की गला दबाकर हत्या कर दी है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले को”

प्रयागराज 17 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज में एक महिला की ओयो होटल में गला दबाकर उसके दोस्त ने हत्या कर दी और खुद थाने पहुंचकर पुलिस को इस हत्या की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सोरांव पुलिस मौके पर पहुंची और उसने होटल में महिला के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्यों कर दी हत्या?

इस घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है कि हत्यारे ने अपनी महिला दोस्त की हत्या कर दी और इसकी जानकारी खुद थाने आकर दी।

हत्यारे ने पूछताछ में बताया कि महिला उस पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी और 5 लाख रुपये मांग रही थी। पैसे न देने पर महिला हमेशा युवक को मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। इसलिए युवक ने उसे मार डाला।

शादीशुदा थी महिला

फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोपी विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सोरांव थाना इलाके के एक ओयो होटल का है। जानकारी के मुताबिक महिला सुमन देवी शादीशुदा थी और अपने प्रेमी के साथ होटल में आई थी।