सियालदह डिविजन में पावर ब्लॉक : कई लोकल ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट बदले

“पूर्व रेलवे के हावड़ा डिविजन में हाल ही में ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को हुई भारी परेशानी के बाद अब सियालदह डिविजन में भी यही स्थिति बनने वाली है। सिग्नल सिस्टम, ट्रैफिक ब्लॉक और पावर मेंटेनेंस कार्यों के लिए सियालदह मंडल में ट्रेन परिचालन में अस्थायी बदलाव किया जा रहा है”

कोलकाता 12 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इसके तहत मंगलवार रात 11:45 बजे से बुधवार सुबह 3:30 बजे तक सियालदह और विधाननगर रोड स्टेशनों के बीच कुछ खंडों में पावर ब्लॉक रहेगा। इस दौरान कई लोकल ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ के रूट छोटे किए गए हैं।

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें (मंगलवार)

  • 32249 सियालदह-डानकुनी लोकल
  • 32252 डानकुनी-सियालदह लोकल
  • 31447 सियालदह-नैहाटी लोकल
  • 31450 नैहाटी-सियालदह लोकल

इसके अलावा, 31542 शांतिपुर-सियालदह लोकल का परिचालन बैरकपुर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यानी यह ट्रेन सियालदह तक नहीं पहुंचेगी।

बुधवार को प्रभावित ट्रेन

  • 31511 सियालदह-शांतिपुर लोकल अब बैरकपुर से ही रवाना होगी, सियालदह से नहीं।

रेलवे ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी कर यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही, वैकल्पिक व्यवस्था के लिए अन्य उपलब्ध ट्रेनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। यह मेंटेनेंस कार्य रेलवे की सुरक्षा और सुचारु परिचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बताया गया है।

हालांकि, लगातार हो रहे ट्रेन रद्दीकरण और रूट परिवर्तन से उपनगरीय यात्री खासे नाराज हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह अस्थायी व्यवस्था है और कार्य पूरा होने के बाद परिचालन सामान्य हो जाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

सेंधवा: सुविधाओं की मांग को लेकर 17 किमी पैदल चले विद्यालय के छात्र

एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…

16 hours ago

वन नेशन-वन इलेक्शन: JPC का मंथन, 2029 में लागू होने की संभावना

'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…

17 hours ago

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…

20 hours ago

इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई टीम घोषित

साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…

20 hours ago

नापाक साजिश: 25 करोड़ से फिर खड़ा हुआ जैश का मुख्यालय!

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…

22 hours ago

DRI की बड़ी कार्यवाई : आवासीय घर में ड्रग फैक्ट्री, 30 किलो एंफेटेमिन जब्त

उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…

22 hours ago