पश्चिम बंगाल : 35 तरह के मेडिकल टेस्ट अब ‘दुआरे तक’

“मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को 110 स्वयं सम्पूर्ण मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन स्वास्थ्य भवन से किया। इसके अलावा और 100 मोबाइल मेडिकल यूनिट तैयार है। इन यूनिट्स में लगभग 35 तरह के मेडिकल टेस्ट किए जा सकेंगे”

कोलकाता 12 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस पहल का उद्देश्य लोगों को गांव-गांव में, घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह यूनिट पहाड़, जंगल, सुंदरवन उन सभी क्षेत्रों में जायेगी जहां इसकी जरूरत पड़ेगी। लोग यहां अपना इलाज करा सकेंगे। 35 से अधिक मेडिकल टेस्ट हो सकेंगे।

29 से अधिक इसके लिए मोबाइल वैन में ही यंत्र हैं। एक्सपर्ट की टीम रहेगी। ममता बनर्जी ने कहा कि ये यूनिट “दुआरे स्वास्थ्य” की तरह काम करेंगी यानी सरकार लोगों के द्वार तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएगी। यह चलता फिरता डॉक्टर्स चेंबर होगा।

गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को होगा अधिक लाभ

सीएम ने कहा कि पार्टी के राज्यसभा सांसदों के फंड से इस पर खर्च किया गया है। इस यूनिट पर हर महीने लगभग 2.5 करोड़ खर्च आयेंगे। इससे पहले 300 एंबुलेंस का काम किया, पुलिस को सीसीटीवी से लेकर वॉच टावर बनाकर दिया है। डॉक्टर और दवा कब लोगों के द्वार तक जाएगी, इसकी जानकारी लोगों को पहले ही दे दी जाएगी।

मैं बाद में और 100 यूनिट तैयार करूंगी। इसका सबसे अधिक लाभ गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को होगा। साथ ही गंभीर मरीजों को भी फायदा होगा। 35 अलग-अलग सेवाएं मिलेंगी।

इसमें लैब तकनीशियन, नर्स आदि सहित कई सेवाएं होंगी। हर साल 30 करोड़ खर्च होंगे। पहले बजट 350 करोड़ रुपये था, हमारी सरकार आने के बाद इस विभाग का बजट 2150 करोड़ रुपये हो गया है।

गौरतलब है कि टीएमसी सरकार ने लोगों की जरूरतों के त्वरित निवारण के लिए ‘दुआरे सरकार’ नमक योजना की पहल की थी। इस योजना के तहत सरकार लोगों को सहायता व मदद उनके क्षेत्र में कुशलता से पहुंचाने का कार्य करती है।

Santosh SETH

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू, हाथी पर आएंगी माता रानी

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होगा शक्ति की उपासना का महापर्व, इस बार…

2 hours ago

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार – 2026

गर्व का क्षण: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026…

2 hours ago

दिल्ली हाई अलर्ट: कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का अनुरोध

CJP का 'दिल्ली चलो' मार्च: आज रद्द रहेंगी राजधानी आने वाली कई ट्रेनें, 57 मेट्रो…

3 hours ago

जेवर एयरपोर्ट का नया नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर हुआ 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट',…

3 hours ago

SIR विवाद : ‘इंडिया ब्लॉक’ सांसद आज रात करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात

सड़क से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा CEC का मुद्दा: 'इंडिया ब्लॉक' के सांसद आज रात…

3 hours ago

LIVE : ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ प्रदर्शन; जाने पल – पल की रिपोर्ट

दोपहर 2 बजे .......... CJP का जंतर-मंतर मार्च: दिल्ली पुलिस का हाई अलर्ट, 20 हजार…

4 hours ago