पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, पूरे भारत में एक साथ लॉन्च हुई BSNL 4G सर्विस

“BSNL की 4G सर्विस आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गई है। पीएम मोदी ने ओडिशा से देश के 98 हजार मोबाइल साइट को एक साथ 4G नेटवर्क से जोड़ दिया है। अब बीएसएनएल यूजर्स भी सुपरफास्ट स्पीड से 4G सर्विस का आनंद ले सकेंगे”

झारसुगुड़ा 27 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

पीएम मोदी ने देश को बड़ी सौगात देते हुए BSNL की 4G सर्विस लॉन्च की है। भारत संचार निगम लिमिटेड की 4G सर्विस अब पूरे देश के हर राज्य में पहुंच गई है। इससे पहले BSNL की 4G सर्विस देश के अलग-अलग टेलीकॉम सर्किल में लॉन्च हुई थी।

बीएसएनएल के 4G नेटवर्क को एक साथ 98 हजार साइट पर रोल आउट किया गया है। BSNL की 4G सर्विस के आधिकारिक लॉन्च होने से अब सभी टेलीकॉम कंपनी 4G नेटवर्क से लैस हो गए हैं।

98 हजार साइट हुई लाइव

पीएम मोदी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा से अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की है। BSNL इसके अलावा अपने 5G सर्विस पर भी काम कर रही है। साल के आखिर तक सरकारी टेलीकॉम कंपनी दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में 5G सर्विस रोल आउट कर सकती है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। कल यानी 26 सितंबर को BSNL के 25 साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BSNL के 98 हजार 4G/5G मोबाइल टावर लगाए जाने की बात कही थी। कंपनी आने वाले समय में 97,500 और नए मोबाइल टावर लगाएगी ताकि यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

BSNL का 4G नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बेस्ड है। सरकार का कहना है कि भारत संचार निगम लिमिटेड की 4G सर्विस के लिए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को भारत में ही डेवलप किया गया है।

इस मामले में अब भारत दुनिया के टॉप 5 देशों में शामिल हो गया है, जहां स्वदेशी तकनीक पर 4G नेटवर्क काम कर रहा है। इस नेटवर्क को तैयार करने में 37,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

इन देशों में शामिल हुआ भारत

भारत के अलावा स्वीडन, डेनमार्क, चीन और दक्षिण कोरिया ही टेलीकॉम नेटवर्क के लिए हार्डवेयर के साथ-साथ सॉफ्टवेयर बनाते हैं। BSNL की 4G सर्विस लॉन्च होने से देश के 9 करोड़ यूजर्स को सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा।

यूजर्स खराब नेटवर्क की वजह से ही निजी टेलीकॉम ऑपरेटर्स की तरफ अपना रूख करते हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के रिचार्ज प्लान निजी कंपनियों के मुकाबले 30 से 40% तक सस्ते हैं। बेहतर नेटवर्क मिलने से यूजर्स BSNL में अपना नंबर पोर्ट करा सकेंगे।

पीएम मोदी ने 4G सर्विस लॉन्च करने के साथ-साथ 6G नेटवर्क की तैयारी की भी बात की है। केंद्र सरकार ने दावा किया है कि भारत में 6G का रोडमैप तैयार कर लिया गया है।

2030 तक भारत में 6G सर्विस लॉन्च की जा सकती है। भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल होगा, जो सबसे पहले 6G सर्विस लॉन्च करेंगे। 2022 में नवरात्रि के मौके पर भारत में 5G सर्विस लॉन्च हुई थी। सबसे तेजी से 5G सर्विस रोल आउट करने में भारत का कोई सानी नहीं है। 

BSNL की 4G नेटवर्क को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का अहम योगदान रहा है। कंपनी नेटवर्क रोल आउट करने और उसे इंटिग्रेट करने का काम कर रही है।

वहीं, बीएसएनएल के 4G नेटवर्क के रेडियो एक्सेस को तेजस नेटवर्क ने डेवलप किया है। रेडियो नेटवर्क के जरिए सिस्टम को इंटीग्रेट करने का काम किया जाता है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.