“जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने अवगत कराया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत दम्पत्ति मे युवक के दिव्यांग होने की दशा में रू0 15000 व युवती के दिव्यांग होने की दशा में रू0 20000 तथा युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की दशा में रू0 35000 धनराशि का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाता है”
जौनपुर 30 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
उक्त हेतु पात्रता की शर्ते के बारें में बताया है कि शादी के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हों। युवती की उम्र 18 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक न हों। दम्पत्ति में कोई आयकरदाता न हों। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त दिव्यांग प्रमाण-पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए।
ऐसे दिव्यांग दम्पत्ति पात्र होगें जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुआ हों।अतः जो भी दिव्यांगजन योजना का लाभ प्राप्त करना चाह रहे हैं वे शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु ऑनलाईन http://divyangjan.upsde.gov.in
ऑनलाईन फार्म भरते समय आवेदक दम्पत्ति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम् फोटो, आय प्रमाण-पत्र, युवक एवं युवती का आयु प्रमाण-पत्र (जिसमें जन्मतिथि का अंकन हों), सक्षम प्राधिकारी से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, रजिस्ट्रीकृत बैंक खाता में संचालित संयुक्त खाता, अधिवास का प्रमाण पत्र एवं युवक एवं युवती की आधारकार्ड की छायाप्रति पोर्टल पर अपलोड किये जायेंगे।
ऑनलाईन सबमिट आवेदन पत्र की प्रिंट की प्रति एवं वांछित प्रपत्रों की हार्डकापी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन स्थिति जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद और गोपनीयता की…
परविंदर झोटा हत्याकांड: पिता ने अमित शाह पर जताया भरोसा, अकाल तख्त ने नशा विरोधी…
भारत की 'वाटर बैटरी': पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा स्वच्छ ऊर्जा का भविष्य, दुनिया में…
प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का पावन 'संस्कृत सुभाषितम्', जानें इस चमत्कारी श्लोक…
वाराणसी: ओवरब्रिज पर 'सेल्फी' लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो को रौंदा; 4…
ओवैसी की हुंकार: 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, मुसलमानों को खुद चुनना होगा अपना नेता'…