“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चिन्हित माफियाओं को सजा दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए”
जौनपुर 30 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट
विशेष रूप से गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी की जाए ताकि अधिक से अधिक दोषियों को सजा दिलाई जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि न्यायालय में गवाहों से शत-प्रतिशत साक्ष्य परीक्षण कराया जाए। पॉक्सो और महिला अपराध से सम्बन्धित मामलों में प्रभावी कार्यवाही की जाए।
उन्होंने शासकीय अधिवक्ता और अभियोजन अधिकारी को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह, अभियोजन अधिकारीगण और शासकीय अधिवक्तागण सहित अन्य उपस्थित रहे।
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद और गोपनीयता की…
परविंदर झोटा हत्याकांड: पिता ने अमित शाह पर जताया भरोसा, अकाल तख्त ने नशा विरोधी…
भारत की 'वाटर बैटरी': पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा स्वच्छ ऊर्जा का भविष्य, दुनिया में…
प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का पावन 'संस्कृत सुभाषितम्', जानें इस चमत्कारी श्लोक…
वाराणसी: ओवरब्रिज पर 'सेल्फी' लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो को रौंदा; 4…
ओवैसी की हुंकार: 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, मुसलमानों को खुद चुनना होगा अपना नेता'…