Khan Sir Patna Surrender

पटना कोचिंग विवाद: खान सर के पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण की अफवाह

पटना कोचिंग विवाद में बड़ा मोड़: खान सर ने सिविल कोर्ट में किया आत्मसमर्पण निकला अफवाह, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का है केस “

पटना: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार की राजधानी पटना में पिछले कुछ दिनों से चल रहे हाई-वोल्टेज कोचिंग विवाद में आज एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।

‘The Politics Again’ की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ ‘खान सर’ (Khan Sir) द्वारा भारी बवाल और पुलिसिया दबाव के बीच पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण (Surrender) की खबरे  अफवाह बन दिन भर उड़ती रही ।

कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) में हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने उन पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज की थी।

छात्रों के हंगामे के कारण रात में नहीं हो सकी थी गिरफ्तारी

बीती रात पटना पुलिस खान सर को गिरफ्तार करने के इरादे से उनके कोचिंग परिसर पहुंची थी। लेकिन वहां पहले से मौजूद सैकड़ों छात्रों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया।

छात्रों की भारी भीड़ और विरोध के चलते पुलिस पूरी रात दबाव बनाने के बावजूद उन्हें हिरासत में नहीं ले सकी थी।

विवाद की जड़: पोस्टर वार और वर्चस्व की जंग

यह पूरा विवाद दो बड़े कोचिंग संस्थानों—’खान ग्लोबल स्टडीज’ (संचालक: फैजल खान) और ‘ज्ञान बिंदु कोचिंग’ (निदेशक: रौशन आनंद)—के बीच वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है।

  • शुरुआत: विवाद की शुरुआत बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम आने के बाद हुई, जब दोनों संस्थानों ने सर्वाधिक छात्रों के चयन का दावा किया।

  • टकराव: आरोप है कि खान सर के कर्मचारियों ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड के ऊपर अपना बैनर लगा दिया।

  • इसके बाद 2 और 3 जून की रात दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट, तोड़फोड़, पथराव और फायरिंग हुई।

सुरक्षाकर्मियों का चौंकाने वाला बयान: “तुम गोली चलाओ, मैं संभाल लूंगा”

फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने खान सर के दो सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और उनके हथियार फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए थे।

पुलिस जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने कथित तौर पर बयान दिया कि फैजल खान ने उनसे कहा था, “तुम गोली चलाओ, बाकी मैं संभाल लूंगा।”

इसी बयान को आधार बनाते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत भी खान सर का नाम एफआईआर में जोड़ा है।

पटना के एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जांच जारी है और सबूतों के आधार पर ही कार्रवाई होगी।

खान सर की सफाई: “आत्मरक्षा में चली गोली”

अपने ऊपर लगे आरोपों के बीच खान सर लगातार अपनी बेगुनाही का दावा करते रहे हैं:

  • आत्मरक्षा का तर्क: उनका कहना है कि मौके पर भारी हंगामा हो रहा था और पुलिस के पहुंचने में समय लग सकता था, इसलिए सुरक्षाकर्मियों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।

  • ज्ञान की कसम: छात्रों को संबोधित करते हुए खान सर ने हाथ में किताब लेकर कहा, “ज्ञान की कसम, उस दिन फायरिंग हुई थी।”

  • उन्होंने सवाल उठाया कि जिस व्यक्ति ने उनके गार्ड को जबरन खींचा, उसे अब तक क्यों नहीं पकड़ा गया।

  • सस्ती शिक्षा का मुद्दा: खान सर ने दावा किया कि अगर उनकी कोचिंग बंद हुई तो शहर में शिक्षा महंगी हो जाएगी।

पप्पू यादव ने दी नसीहत

इस मामले ने अब राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खान सर और रौशन सर को कोचिंग संस्थानों को ‘मलयुद्ध’ का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग अच्छी संस्थाओं को बदनाम करने में लगे रहते हैं।

फिलहाल कोचिंग संस्थान के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है और शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

सबकी नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि कोर्ट से खान सर को राहत मिलती है या उनकी मुश्किलें और बढ़ती हैं।