कनाडाई नागरिक के बम लेकर यात्रा करने के दावे के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर मच गया हड़कंप

“वाराणसी एयरपोर्ट पर शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विदेशी यात्री ने अपने साथ बम लेकर सफर करने का दावा किया”

वाराणसी 28 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

फ्लाइट बेंगलुरु जा रही थी। यात्री ने दावा किया कि वह बम लेकर यात्रा कर रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात की है, जिसमें आरोपी कनाडा का नागरिक है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है।

इस घटना के बाद तुरंत सुरक्षा व्यवस्था को चौकस किया गया और हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बम की धमकी मिलने के बाद एयरलाइंस के अधिकारियों ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया। इसके बाद फ्लाइट को तत्काल सुरक्षा जांच के लिए अलग करके आइसोलेशन बे में खड़ा कर दिया गया।

फ्लाइट लैंड करा सुरक्षा एजेंसियों ने की जांच

एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया, “यात्रा के दौरान बम की धमकी के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। विमान की गहन जांच की गई, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।”

उन्होंने बताया कि इंडिगो की क्रू टीम ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बम की धमकी की सूचना दी, जिसके बाद फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की। जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिलने पर रविवार सुबह विमान को बेंगलुरु के लिए रवाना कर दिया गया।

रविवार सुबह बेंगलुरु के लिए रवाना हुई फ्लाइट

इंडिगो एयरलाइंस के एक बयान में कहा गया कि 26 अप्रैल को वाराणसी से बेंगलुरु रवाना होने वाली उड़ान संख्या 6ई 499 को बम की धमकी मिली थी, जिससे उड़ान में थोड़ी देरी हुई।

एयरलाइंस ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार, विमान को एक ‘आइसोलेशन बे’ में ले जाया गया, यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारा गया और सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा, “हम अपने ग्राहकों के धैर्य, समझदारी और सहयोग के लिए आभारी हैं।” मामले में विस्तृत जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियों से मंजूरी मिलने के बाद रविवार सुबह विमान को बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

5 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

10 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

10 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

10 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

10 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

10 hours ago