पहलगाम हमले को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

“उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘यह (पहलगाम हमला) सरकार की विफलता है। यह खुफिया विफलता का नतीजा है। वहां उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी और सेना वहां नहीं पहुंच सकी”

लखनऊ 28 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की विफलता करार दिया। उन्होंने भाजपा पर महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने के बजाय दुष्प्रचार को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

इसके साथ ही उन्होंने आतंकी हमले के प्रत्येक पीड़ित के परिवार को 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सरकारी नौकरी देने की मांग की।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा, ‘यह (पहलगाम हमला) सरकार की विफलता है। यह खुफिया विफलता का नतीजा है।

वहां उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी और सेना वहां नहीं पहुंच सकी। अब लोग पहलगाम के साथ पुलवामा की भी बात कर रहे हैं। इस मुद्दे पर हुई सर्वदलीय बैठक के बारे में उन्होंने कहा, पार्टी ने बैठक में जो कहना था, कह दिया है। मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।

आप मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) से पूछ सकते हैं कि वे इस मामले पर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं।’सपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, ‘हमारे मुद्दे आज भी बेरोजगारी के हैं- नौकरियां घट रही हैं, नौकरियों के अवसर खत्म हो रहे हैं, योग्यता के अनुसार काम नहीं मिल रहा है और सरकार सम्मानजनक रोजगार नहीं दे पा रही है।

‘सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के लोग मिलकर संवैधानिक अधिकार नहीं दे रहे हैं, आरक्षण के साथ खिलवाड़ हो रहा है तथा नौकरी न देने का मकसद सीधा-सीधा आरक्षण न देना है।

उन्होंने दावा किया, “शिक्षा में राजनीतिक हस्तक्षेप बहुत बढ़ गया है।” यादव ने कहा कि युवतियों के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित माहौल उत्तर प्रदेश में है और यह सरकार के आंकड़े ही बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह शिक्षा का निजीकरण हुआ है, उसको लेकर पार्टी और यूथ ब्रिगेड के लोग जनता को समझाएंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

4 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

9 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

9 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

9 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

10 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

10 hours ago