National

पहलगाम आतंकी हमला : 4 दिनों में 537 पाकिस्तानी नागरिक गए वापस

“जम्मू और कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल को भीषण आतंकी हमला हुआ था। इस हमले के अगले दिन भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ देने का आदेश दिया”

नई दिल्ली 28 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इसके साथ ही, भारत सरकार ने पाकिस्तान पर कई बड़े कदम उठाए। पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत छोड़ने का रविवार को आखिरी दिन था। 24 अप्रैल से 27 अप्रैल तक यानी इन चार दिनों में कुल 537 पाकिस्तानी नागरिकों, जिनमें 9 राजनयिक और अधिकारी भी शामिल थे, ने अटारी-वाघा सीमा से भारत छोड़ दिया।

12 श्रेणियों के शॉर्ट-टर्म वीजा धारकों के लिए भारत छोड़ने का आदेश 

अधिकारियों के मुताबिक, 850 भारतीय नागरिकों ने भी इस दौरान पाकिस्तान से भारत लौटने के लिए अटारी सीमा का इस्तेमाल किया। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक नेपाली नागरिक शामिल था।

भारत सरकार ने 12 श्रेणियों के शॉर्ट-टर्म वीजा धारकों के लिए भारत छोड़ने का आदेश जारी किया था। अधिकारियों ने बताया कि कुल मिलाकर 237 पाकिस्तानी नागरिक, जिनमें 9 राजनयिक और अधिकारी शामिल हैं, रविवार को अटारी-वाघा सीमा चौकी के जरिए भारत से चले गए। वहीं, 81 नागरिक 26 अप्रैल को, 191 नागरिक 25 अप्रैल को और 28 नागरिक 24 अप्रैल को चले गए।

इसी प्रकार, एक राजनयिक सहित 116 भारतीय रविवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके पाकिस्तान से लौटे। 13 राजनयिकों और अधिकारियों सहित 342 भारतीय 26 अप्रैल को वापस आए। 287 भारतीय 25 अप्रैल को सीमा पार कर गए और 105 भारतीय 24 अप्रैल को वापस आए।

पाकिस्तानी नागरिकों ने भारत छोड़ने के लिए एयरपोर्ट का रास्ता भी अपनाया 

अटारी सीमा पर तैनात प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महल ने बताया कि 24 से 27 अप्रैल के बीच कुल 537 पाकिस्तानी नागरिकों ने अटारी-वाघा सीमा से पाकिस्तान की ओर प्रस्थान किया, जबकि 850 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से लौटे।

हालांकि, कुछ पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में कहा गया कि उन्होंने भारत छोड़ने के लिए एयरपोर्ट का रास्ता भी अपनाया है। अधिकारियों ने बताया कि चूंकि भारत का पाकिस्तान के साथ सीधा हवाई संपर्क नहीं है, इसलिए वे अन्य देशों में चले गए होंगे। 

  • सार्क वीजा रखने वालों के लिए भारत से बाहर जाने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल थी।
  • मेडिकल वीजा रखने वालों के लिए यह समय सीमा 29 अप्रैल है।
  • वहीं, जिन वीजा श्रेणियों के धारकों को 26 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया था, उनमें शामिल हैं– वीजा ऑन अराइवल, बिजनेस, फिल्म, पत्रकारिता, ट्रांजिट, कॉन्फ्रेंस, पर्वतारोहण, छात्र, पर्यटक, ग्रुप टूरिस्ट, तीर्थयात्रा और ग्रुप तीर्थयात्रा वीजा।
Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

20 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

20 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

20 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

21 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

21 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

21 hours ago