'आत्मनिर्भर पंचायत कार्यक्रम' के अंतर्गत ग्रामीण स्थानीय निकायों को अपनी अप्रयुक्त संपत्तियों का उपयोग कर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) और CSR के माध्यम से राजस्व (OSR) बढ़ाने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है।
आत्मनिर्भर पंचायत कार्यक्रम: ग्रामीण विकास की नई इबारत, पंचायतों को मिलेगा अपना राजस्व (OSR) बढ़ाने का मौका”
नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
देश की पंचायतों को अनुदानों पर निर्भरता से मुक्त कर उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए केंद्र सरकार ने ‘आत्मनिर्भर पंचायत कार्यक्रम’ लागू किया है।
12 अगस्त 2026 को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने इस महत्वाकांक्षी 4-वर्षीय पहल की विस्तृत जानकारी साझा की।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को अपनी अप्रयुक्त स्थानीय परिसंपत्तियों का उपयोग करके स्वयं का राजस्व (Own Source Revenue – OSR) उत्पन्न करने के लिए सशक्त बनाना है।
इस योजना के तहत राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर एक ‘ओपन चैलेंज सिस्टम’ आयोजित किया जा रहा है। इसके जरिए बेहतरीन राजस्व मॉडल पेश करने वाली पंचायतों का चयन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पंचायतों को कुछ विशिष्ट शर्तें पूरी करनी होंगी:
आत्मनिर्भर पंचायत कार्यक्रम के तहत पंचायतों को प्रत्यक्ष नकद सहायता के बजाय तकनीकी सहायता दी जाती है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह कार्यक्रम सीधे तौर पर 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों से जुड़ा है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण स्थानीय निकायों को मिलने वाला ‘प्रदर्शन अनुदान’ उनके स्वयं के राजस्व (OSR) में होने वाली ठोस वृद्धि से जोड़ा जाना चाहिए।
यह कार्यक्रम पंचायतों को बैंक योग्य प्रोजेक्ट्स तैयार करने और पारदर्शी डिजिटल निगरानी के साथ वित्तीय रूप से स्वावलंबी बनने का एक शानदार ढांचा प्रदान करता है।
चक्रवात 'अर्नब' का कहर: आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़, सड़कें जलमग्न; ओडिशा और बंगाल में…
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महामुकाबले की मतगणना शुरू, दांव पर 150 उम्मीदवारों की…
गुवाहाटी में खौफनाक वारदात: 'होटल बिलास इन' में लीज विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, 5…
चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब: CEC के 'एकतरफा फैसले' के आरोपों को नकारा,…
जौनपुर में अवैध सूदखोरों की खैर नहीं: 24 घंटे में मिलीं 4 शिकायतें, SP डॉ.…
UP BJP का 'मिशन 2027': 712 सदस्यों वाली प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान; 7 मुस्लिम चेहरों…