Breaking News

पाकिस्तान का JF-17 और F-16 फाइटर प्लेन हुआ धराशायी

“भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ गया है। पाकिस्तान ने भारत पर JF-17 और F-16 फाइटर प्लेन, मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। हालांकि, भारतीय सेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने झटके में पकिस्तानी फाइटर जेट, मिसाइल और ड्रोन को ध्वस्त कर दिया हैं”

नई दिल्ली 08 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने F-16 फाइटर प्लेन अमेरिका से हासिल किया था और JF-17 उसने चीन के साथ मिलकर बनाया था। इन दोनों फाइटर प्लेन को लेकर पाकिस्तान बड़े-बड़े दावे करता रहा है। लेकिन ये दोनों प्लेन फुस्स हो गए हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों फाइटर प्लेन के बारे में और यह भारत के सामने क्यों नहीं टीके।

पाकिस्तान ने दावा किया था कि जेएफ-17 कई तरह के हथियारों को तैनात करने में सक्षम है, जैसे हवा से हवा, हवा से सतह और जहाज रोधी मिसाइलें, साथ ही लेजर गाइडेड बम और और 23 मिमी जीएसएच-23-2 ट्विन-बैरल ऑटोकैनन गन लगा हुआ है। लेनिक पहली बार युद्ध में इस्तेमाल होने पर इसकी असली ताकत सामने आ गई है।

भारतीय वायुसेना और एयर डिफेंस प्रणाली से इस विमान को पहल झपकते ही गिरा दिया है। अब इस फाइटेन प्लेन को गिराकर भारत ने पाकिस्तान की औकात बता दी है। जेएफ-17 को पाकिस्तान वायुसेना (PAF) की रीढ़ कहा जा रहा था। 

F-16 फाइटर प्लेन को पाकिस्तान ने अमेरिका से हासिल किया था इस लड़ाकू विमान को लॉकहीड मार्टिन द्वारा विकसित किया गया है। यह दुनिया के 4वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। आज पाकिस्तान ने इसका भी इस्तेमाल किया। हालांकि, भारतीय सेना ने पलक झपकते ही इसे गिरा दिया। इससे पहले भारत ने F-16 को 2019 के बालाकोट एयर स्ट्राइक के समय भी गिरा दिया था। 

F-16 को S-400 से निशाना बनाया गया 

मिली जानकारी के अनुसार, F-16 को S-400 से निशाना बनाया गया है। रूसी S-400 मिसाइल प्रणाली 400 किमी तक F-16 को निशाना बनाने में सक्षम है। आपको बता दें कि भारत के पास राफेल के मेटा-स्पेक्ट्रल सेंसर F-16 को पहले पहचान सकते हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान के F-16 बेड़े का 60% हिस्सा पुराना है, जो भारतीय वायु शक्ति के सामने टिक नहीं पाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

5 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

5 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

5 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

6 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

6 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

6 hours ago