“जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में पाकिस्तान के हवाई हमले के बाद अब भारत ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। भारत ने लाहौरऔर सियालकोट में हवाई हमला किया है”
नई दिल्ली 08 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इससे पहले पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में मिसाइलें और ड्रोन से हमला किया। भारत ने पाकिस्तान के हवाई हमले को नाकाम बना दिया। जानकारी के अनुसर, जम्मू-कश्मीर के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया पर आठ मिसाइलें दागीं और सभी को वायु रक्षा इकाइयों ने रोककर निष्क्रिय कर दिया। उधमपुर में भारतीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को रोकने पर विस्फोटों की आवाज सुनी गई।
कई जगहों पर ब्लैकआउट
जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को रोका गया। विस्फोटों की आवाज सुनी गई और आसमान में चमक दिखाई दी। राजस्थान के बीकानेर और पंजाब के जालंधर में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया। किश्तवाड़, अखनूर, सांबा, जम्मू और अमृतसर, जालंधर में भी ब्लैकआउट लागू किया गया है।
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…
जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…
जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…
जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…
प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…