“तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां दो कारों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक बच्चे और दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। साथ ही छह लोग घायल हो गए”
नांगुनेरी 28 / 04 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
पुलिस के मुताबिक, ये हादसा तब हुआ जब नेल्लई-नागरकोइल फोर-लेन सड़क पर जा रही कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते कार विपरीत दिशा में पहुंच गई और अनियंत्रित हो गई।
जिसके बाद कार नागरकोइल से आ रही एक अन्य कार टकरा गई। आमने-सामने हुई इस टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य को पास के सरकारी अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अन्य छह घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, जिला कलेक्टर डॉ. आर सुकुमार और वरिष्ठ अधिकारियों हादसे के पीड़ितों से मिलने तिरुनेलवेली मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। सुकुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…