ऑपरेशन सिन्दूर

आपरेशन सिन्दूर : पाकिस्तान ने लाहौर और सियालकोट एयरस्पेस को किया बंद

“भारत के हमले के एक दिन बाद पाकिस्तान ने लाहौर और सियालकोट के एयरस्पेस को बंद कर दिया है। इलाके में सभी एयर कॉरिडोर से आवाजाही को रोक दिया गया है। इसके पहले बुधवार सुबह भारत ने मिसाइल हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था”

नई दिल्ली 08 / 05 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

भारत के मिसाइल हमले  के एक दिन बाद पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तान ने लाहौर और सियालकोट के आसपास के अपने हवाई क्षेत्र को बृहस्पतिवार (8 मई) दोपहर तक के लिए बंद कर दिया है।

एक दिन पहले बुधवार सुबह तड़के भारत ने मिसाइल हमले में पाकिस्तान और पीओके के अंदर मौजूद लश्कर और जैश के आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया था। इस हमले के बाद से ही पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है और भारत के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है।

सभी हवाई कॉरिडोर को किया गया बंद

रिपोर्ट के अनुसार,पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधाकिरण (PCAA) ने लाहौर और सियालकोट हवाई क्षेत्र को एक बार फिर वाणिज्यिक यातायात के लिए बंद कर दिया है। बुधवार देर रात जारी किए गए नोटिस टू एयरमेन (नोटम) में कहा गया है कि आज दोपहर तक सात प्रमुख हवाई गलियारे बंद रहेंगे। इस बीच बृहस्पतिवार को लाहौर में कई धमाकों के बारे में जानकारी सामने आई है।

भारत का पाकिस्तान में घुसकर हमला

भारत ने 6-7 मई की रात में 1.05 बजे ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस ऑपरेशन का उद्येश्य पाकिस्तान और पीओके में मौजूद पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के अड्डों को तबाह करना था। भारत ने बताया कि उसने 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस दौरान किसी सैन्य अड्डे पर हमला नहीं किया गया।

पाकिस्तानी सेना ने हमले की बात कबूल करते हुए भारती कार्रवाई में 31 लोगों की मौत की बात स्वीकार की है और बताया कि कम से कम 48 लोग घायल हुए हैं। बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय पर किए गए हमले में संगठन के मुखिया मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी लोग मारे गए हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

1 hour ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

1 hour ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

1 hour ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

2 hours ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

2 hours ago