Operation Sindoor : अलर्ट पर हिमाचल प्रदेश, डॉक्टरों की लंबी छुट्टियां रद्द

“केंद्र की एडवाइजरी के बाद हिमाचल भी हाई अलर्ट पर है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की लंबी छुट्टियों पर रोक लगा दी है”

शिमला 08 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसी बीच प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों की छुट्टियों पर रोक लगाई है। इसके साथ ही जो डाक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ छुट्टी पर है, उन्हें भी वापस आने को कहा है। विशेष परिस्थिति में ही स्टाफ छुट्टी दी जाएगी।

सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को यह आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने अस्पतालों में 24 घंटे आपात सेवाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में बिस्तर की व्यवस्था करने को कहा गया है। आपातकालीन विभाग में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती होगी। कभी भी डॅक्टरों को घर से बुलाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने को निर्देश दिए हैं। दवाइयां, ऑक्सीजन व अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा है।

आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार का समर्थन किया है। राज्य सरकार केंद्र के आदेशों और दिशा-निर्देशों का पालन कर रही है।

24 घंटे मिलेगी एंबुलेंस सेवा

प्रदेश में 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग के बेड़े में और एंबुलेंस जोड़ी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को जो जरूरत होगी, उसे सरकार समय रहते पूरा करेगी।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.