Breaking News

ओडिशा : कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, इंटरनेट बंद

“ओडिशा के कटक में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें डीसीपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए प्रशासन ने 24 घंटे के लिए कटक के प्रमुख इलाकों में मोबाइल डाटा और ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद कर दी हैं”

कटक 05 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

ओडिशा के कटक शहर में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प और पत्थरबाजी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि उपद्रवियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया।

इस हिंसा में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन ने 24 घंटे के लिए मोबाइल डेटा और ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद कर दी हैं। 

बता दें कि ये पूरा मामला चार अक्तूबर की रात का है, जब एक बजे भुसानी टाइम पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकल रहा था। तभी दो समुदायों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।

बहस ने जल्द ही हिंसा का रूप ले लिया, और देखते ही देखते पत्थर और बोतलें चलने लगीं। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव की कोशिश की। लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। 

मीडिया रिपोर्ट की माने तो मूल झड़प शुक्रवार और शनिवार की रात को तेज आवाज में संगीत बजाने पर शुरू हुई थी, जिसके बाद पत्थरबाजी भी हुई थी। इसमें कटक डीसीपी ऋषिकेश ज्ञानदेव समेत कई लोग घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और अन्य इंटरनेट सेवाओं के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगा दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार यह रोक आज शाम सात बजे से कल शाम सात बजे तक लागू रहेगी। बता दें कि यह प्रतिबंध कट्टक म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, कट्टक डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीडीए) और 42 मौजा इलाके में प्रभावी रहेगा।

मामले में राज्य सरकार का कहना है कि गलत सूचना, अफवाह और भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम जरूरी था। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है, और सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

4 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

4 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

5 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

5 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

5 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

5 hours ago