महाराष्ट्र : नासिक कुंभ मेला-2027 की तैयारियों का CM ने लिया जायजा

“सीएम देवेंद्र फणडवीस ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नासिक कुंभ मेला-2027 की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए”

नासिक 05 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नासिक में होने वाले सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारियों का जायजा लिया।

इस अवसर पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला-2027 के लिए सभी बुनियादी ढांचे के कार्य शीघ्रता से और उच्च मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। 

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक फडणवीस ने निर्देश दिया कि नासिक रिंग रोड परियोजना को बिना किसी देरी के पूरा किया जाना चाहिए।

इसके अलावा साधु ग्राम (टेंट सिटी) के लिए भूमि अधिग्रहण पूरी गति से किया जाना चाहिए। आइये जानते हैं कि सीएम ने अधिकारियों को सिंहस्थ कुंभ मेले को लेकर क्या-क्या निर्देश दिए हैं-

  • सिंहस्थ कुंभ मेला के लिए सभी बुनियादी सुविधाओं का कार्य गुणवत्तापूर्ण और तेज गति से पूरा किया जाए
  • नासिक के नए रिंग रोड का काम तत्काल पूरा किया जाए, देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
  • साधु ग्राम (टेंट सिटी) के भू-अधिग्रहण और विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जाए
  • रामकुंड का पानी सदैव स्वच्छ रहे, इसके लिए सीवेज प्रबंधन कार्यों को प्राथमिकता दी जाए
  • हवाई अड्डा और रेल सुविधाओं के विकास कार्य कुंभपूर्व अवधि में पूरा किया जाए
  • सेंट्रलाइज सीसीटीवी नेटवर्क और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एआई के अलग-अलग ऑप्शन पर काम किया जाए
  • पुलिस आवास, सार्वजनिक परिवहन और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें
  • कुंभ के प्रचार के लिए ‘डिजिटल कुंभ’ की अवधारणा को लागू करने और अलग प्रचार योजना तैयार करने पर काम करें
  • अपूर्ण कार्यों से नागरिकों को असुविधा न हो, इस पर मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए
Santosh SETH

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

21 minutes ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

36 minutes ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

46 minutes ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

2 hours ago

चुनाव आयोग की सफाई: ‘आंतरिक मतभेद सामान्य बात, सभी फैसले कानूनी’

'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…

3 hours ago

बैंक हड़ताल : लगातार 5 दिन बंदी नहीं! इस रविवार को खुलेंगे सभी बैंक

हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…

3 hours ago