कुख्यात ड्रग डीलर चमन लाल उर्फ़ चन्नी को बद्दी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

“बद्दी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए इलाके के 27 वर्षीय कुख्यात ड्रग डीलर चमन लाल उर्फ़ चन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। चन्नी नालागढ़ के ट्रक यूनियन इलाके में ड्रग्स के काले काम करता था”
 
बद्दी 23 / 09 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 
 
पुलिस ने अभियुक्त चमन लाल उर्फ़ चन्नी पुत्र सोमनाथ, निवासी सनेहर, पोस्ट ऑफिस भाटीयां, तहसील नालागढ़ को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस ने एक खुफिया सूचना के बाद चन्नी की कार (HP 21 A 9917) को रोका और तलाशी के दौरान 4 किलो 806 ग्राम भुक्की बरामद किया। 
 
साथ ही पुलिस ने चन्नी की कार के डैशबोर्ड से 1लाख 27हजार 5 सौ रूपये नकद बरामद किए , जो इस नशीले धंधे से कमाई गई मोटी रकम थी।
 
बद्दी पुलिस अधीक्षक इल्मा अफ़रोज़ ने कहा यह कार्रवाई सिर्फ एक शुरुआत है। जो भी नशे के काले कारोबार से जुड़ा है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। ब
 
द्दी पुलिस पूरे इलाके में नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर मुहिम चला रही है। नशा मुक्त पुलिस जिला बद्दी हमारा मिशन है और इस दिशा में हमारी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।
 
एसपी ने कहा -बद्दी पुलिस की यह सफलता नशे के व्यापारियों के लिए एक सख्त चेतावनी है जो भी इस अवैध धंधे में शामिल होगा, वह कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।