Breaking News

Noida – गृह मंत्रालय से रिटायर बुजुर्ग की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

“सांकेतिक चित्र “

“पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हत्या की वजह और मकसद की जांच कर रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने बुजुर्ग से पहले बात की और फिर गोली मारकर हत्या कर दी”

Noida 07/08/2024 (Agency)

ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत स्टेलर जीवन सोसाइटी के सामने पार्क में बुधवार दोपहर 12:30 बजे 68 वर्षीय एक बुजुर्ग हरि प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हरि प्रकाश भारत सरकार के गृह मंत्रालय से रिटायर हुए थे।

ग्रेनो वेस्ट की स्टेलर जीवन सोसाइटी में परिवार के साथ रह रहे थे। घटना के बाद थाना बिसरख पुलिस बल मौके पर मौजूद है और जांच चल रही है।

बुजुर्ग हरि प्रकाश सोसाइटी के ही रहने वाले थे और पार्क में टहलने आए थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचे हवा में लहराते हुए फरार हो गए।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हत्या की वजह और मकसद की जांच कर रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने बुजुर्ग से पहले बात की और फिर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। डीसीपी सेंट्रल सुनीति में बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी के सोसाइटी के सामने ग्रीन बेल्ट में बेंच पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है। उनके सिर में चोट थी।

शव की पहचान कर ली गई है। परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत की सही वजह क्या है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर लोक अदालत में 59218 मामलों का निस्तारण, 22 करोड़ का समझौता

जौनपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,218 मुकदमों का रिकॉर्ड निस्तारण, 22.57 करोड़ रुपये का…

22 hours ago

ब्रिक्स 2026: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने छुए जगद्गुरु के पैर, वीडियो वायरल

ब्रिक्स 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने किए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श,…

22 hours ago

ब्रिक्स 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की तस्वीर, नए ‘वर्ल्ड ऑर्डर’ का संकेत

ब्रिक्स समिट 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर में दिखा नया 'वर्ल्ड ऑर्डर',…

22 hours ago

ब्रिक्स समिट का पहला दिन: साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…

23 hours ago

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्रा और UPI पर जोर

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…

1 day ago

ब्रिक्स 2026: जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांति का आह्वान, टैरिफ का विरोध

ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…

1 day ago