“पुलिस ने झुलसे लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है”
गाजियाबाद 07 / 08 / 2024 (एजेंसी)
गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के अर्थला स्थित नीलमणि कॉलोनी में बुधवार सुबह सिलिंडर में गैस लीकेज होने से आग लग गई।
जिसमें छह लोग बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सात माह के बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
डायल 112 पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने झुलसे लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है।
एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सिलेंडर में गैस लीकेज होने के बाद झुलसे प्रमोद (28) पुत्र मदनलाल, उनकी पत्नी रेनू (26), उनका साला अजय पुत्र पाल सिंह निवासी बदायूं, दोस्त दीपक (22) पुत्र किशन निवासी इटावा, कान्हा (2) पुत्र प्रमोद और लड्डू (7 माह) पुत्र प्रमोद बुरी तरह झुलस गए।
उनके मुताबिक सिलिंडर में आग लगने की सूचना पर तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लेकिन गंभीर हालत में सभी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। सात महीने के बच्चे की हालत बेहद गंभीर है।
ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…
ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…
ब्रिक्स समिट 2026: ईरान ने अमेरिका-इज़राइल को ललकारा, समुद्री जंग तेज और ट्रंप ने किया…
ब्रिक्स 2026: नई दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, भारत की कूटनीतिक ताकत देख पाकिस्तान…
ब्रिक्स समिट 2026: 20वें वर्ष में BRICS, पीएम मोदी ने दिया 'विशेषाधिकार के पिरामिड' को…
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, 'रूल-टेकर नहीं, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ'…