LPG गैस बुकिंग के नए नियम

LPG गैस बुकिंग के नए नियम: अब 25 दिन बाद मिलेगी गैस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG गैस बुकिंग को लेकर सरकार का बड़ा बयान… देश में गैस, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, घबराएं नहीं… बदले गए गैस बुकिंग के नियम… शहरों में अब 25 और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन बाद ही बुक होगा दूसरा सिलिंडर… पढ़ें ‘The Politics Again’ की पूरी रिपोर्ट…


मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG गैस बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव: अब इतने दिन बाद ही मिलेगा दूसरा सिलिंडर, जानें डिलीवरी का नया नियम

नई दिल्ली | यूटिलिटी डेस्क, The Politics Again

मिडिल ईस्ट (खाड़ी देशों) में चल रहे भारी तनाव और युद्ध के हालात का असर भारत में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे लेकर देश में कई लोग एलपीजी (LPG) गैस और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को लेकर परेशान हैं। हालांकि, भारत सरकार ने स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट करते हुए कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है।

सरकार ने साफ किया है कि उपभोक्ताओं को पैनिक होने (घबराने) या बेवजह अतिरिक्त गैस सिलिंडर बुक करने की कोई जरूरत नहीं है।

इसी बीच गैस सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी को लेकर नियमों में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं, जिन्हें हर उपभोक्ता को जानना जरूरी है।

बदल चुका है गैस बुकिंग का नियम, जानें नया टाइम-गैप

कालाबाजारी रोकने और जरूरतमंदों तक समय पर गैस पहुंचाने के लिए तेल कंपनियों और सरकार ने दूसरा सिलिंडर बुक करने के समय (Time Gap) में बदलाव किया है:

  • शहरी क्षेत्रों के लिए: अब शहरी क्षेत्र का कोई भी उपभोक्ता एक सिलिंडर बुक करने के तुरंत बाद दूसरा सिलिंडर बुक नहीं कर सकेगा। नया सिलिंडर पहले सिलिंडर की बुकिंग के कम से कम 25 दिन बाद ही बुक किया जा सकेगा। (पहले यह सीमा 21 दिन की थी)।

  • ग्रामीण क्षेत्रों के लिए: ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में यह नियम और सख्त है। वहां अब एक सिलिंडर के बाद दूसरा सिलिंडर 45 दिन बाद ही बुक किया जा सकेगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि जो लोग जरूरत न होने पर भी बार-बार बुकिंग कर लेते हैं, उन पर रोक लगे और वास्तविक जरूरतमंदों को गैस की किल्लत न हो।

बुकिंग के कितने दिन बाद होनी चाहिए डिलीवरी?

अक्सर लोगों को यह पता नहीं होता कि बुकिंग के बाद गैस एजेंसी को कितने समय में सिलिंडर पहुंचाना होता है।

सरकारी नियमों के तहत, उपभोक्ता द्वारा गैस सिलिंडर बुक करने के 2 से 3 दिनों के भीतर गैस सिलिंडर की डिलीवरी उसके घर तक हो जानी चाहिए।

गैस डिलीवरी के लिए OTP हुआ अनिवार्य

गैस सिलिंडर की चोरी रोकने और सही उपभोक्ता तक डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए ‘डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड’ (DAC) यानी OTP को अनिवार्य कर दिया गया है।

जब आप सिलिंडर बुक करवाते हैं, तो डिलीवरी के समय आपको डिलीवरी बॉय को OTP देना होगा। उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए हुए OTP को सिस्टम में दर्ज करने के बाद ही गैस सिलिंडर की डिलीवरी पूरी और सफल मानी जाएगी।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.