नेपाल : प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, देश छोड़कर भाग सकते हैं

“नेपाल में बड़े स्तर पर जारी प्रदर्शन और हिंसा के बीच देश के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि केपी ओली देश छोड़कर भाग सकते हैं”

नई दिल्ली 09 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया। पुलिस ने युवाओं की भीड़ पर गोलियां चला दी जिसमें करीब 21 की संख्या में लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 300 से ज्यादा लोग घायल हैं।

अब बड़ी खबर ये सामने आई है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि केपी ओली देश छोड़कर भाग सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद देश की कमान उप प्रधानमंत्री को सौंप दी है। हालांकि, प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि देश में एक अंतरिम सरकार का गठन किया जाना चाहिए। इसके अलावा संसद को भंग कर के नए सिरे से चुनाव कराने की भी मांग की जा रही है।

क्या रही है परंपरा?

नेपाल के कपिलवस्तु से सांसद मंगल प्रसाद गुप्ता ने बताया है कि देश में केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद हालत सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है। पूरे देश में अफरा तफरी मची हुई है। केपी ओली के बाहर जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं है। शाम की बैठकों को स्थगित कर दिया गया है।

मंगल प्रसाद गुप्ता ने बताया है कि नेपाल के रिटायर्ड चीफ जस्टिस कार्यवाहक प्रधानमंत्री हों सकते हैं। परंपरा यही रही है। उन्होंने ये भी कहा है कि फिलहाल नेपाल में चुनाव में समय लगेगा।

मंत्रियों, नेताओं के घरों पर हमले जारी

सोमवार को प्रदर्शनकारी युवाओं पर गोलीबारी के बाद प्रदर्शन और तेज हो गया। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने देश के मंत्रियों, नेताओं के घरों पर हमले तेज कर दिए। नेपाल में युवा प्रदर्शनकारियों की भीड़ पीएम ओली के घर की तरफ बढ़ गई।

सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष के नेता पुष्प कमल दहल (प्रचंड) के घर पर भी हमला किया गया है। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष देउबा के घर पर हमला किया गया है। गृह मंत्री के घर में आग लगा दी गई है और संचार मंत्री के घर में भी आग लगा दी गई है।

कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

आपको बता दें कि नेपाल सरकार के कई मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनमें से नेपाल के कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी ने भी अपना पद छोड़ दिया है। जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव भी इस्तीफा दे रहे हैं।

नेपाल में शेखर कोइराला (नेपाल कांग्रेस) गुट के मंत्री इस्तीफा दे रहे हैं। इससे पहले सोमवार को नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने हिंसक विरोध प्रदर्शनों की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.