लेशिया में पीएम मोदी: नया वाणिज्य दूतावास और स्कॉलरशिप का ऐलान
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत और मलेशिया के रिश्तों को नई ऊंचाई दी”
कुआलालंपुर: “The Politics Again” संतोष सेठ की रिपोर्ट
हजारों की संख्या में मौजूद भारतीय प्रवासियों के बीच पीएम मोदी ने दो बड़े ऐलान किए— भारत जल्द ही मलेशिया में एक नया वाणिज्य दूतावास (Consulate) खोलेगा और छात्रों के लिए ‘तिरुवल्लुवर छात्रवृत्ति’ (Thiruvalluvar Scholarship) शुरू की जाएगी।
अर्थव्यवस्था: टॉप-3 की ओर भारत
पीएम मोदी ने भारत की बदलती तस्वीर पेश करते हुए कहा,
“एक दशक पहले हम 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे, आज हम टॉप-5 में हैं और जल्द ही दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होंगे।”
उन्होंने कहा कि आज भारत को सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि एक विश्वसनीय ग्लोबल पार्टनर के रूप में देखा जाता है।
व्यापारिक संबंध: पीएम ने बताया कि यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ओमान, यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ भारत के मजबूत व्यापारिक समझौते हैं। उन्होंने कहा, “आज ‘विश्वास’ (Trust) भारत की सबसे मजबूत मुद्रा बन गया है।”
रोटी कनाई से मालाबार परोटा तक
पीएम मोदी ने दोनों देशों के सांस्कृतिक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा, “मलेशिया में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा भारतीय समुदाय है। आपने ‘रोटी कनाई’ को ‘मालाबार परोटा’ से और ‘तेह तारिक’ को हमारी चाय से जोड़ दिया है।”
पीएम अनवर इब्राहिम: एक गायक भी
मोदी ने अपने मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम की तारीफ करते हुए एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा,
“पीएम अनवर इब्राहिम बहुत अच्छा गाते हैं। पिछली बार उनका हिंदी गीत गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था और मुझे पता चला है कि उन्हें महान एमजीआर (MGR) के तमिल गाने भी बहुत पसंद हैं।”
800 नर्तकों ने बांधा समां
कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुई। 800 से अधिक कलाकारों ने भरतनाट्यम, कथक, कथकली, कुचिपुड़ी और ओडिसी जैसे भारतीय शास्त्रीय नृत्यों का प्रदर्शन कर पीएम मोदी और अनवर इब्राहिम का स्वागत किया। पीएम ने इसे ‘अविस्मरणीय’ बताया।
जौनपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,218 मुकदमों का रिकॉर्ड निस्तारण, 22.57 करोड़ रुपये का…
ब्रिक्स 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने किए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श,…
ब्रिक्स समिट 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर में दिखा नया 'वर्ल्ड ऑर्डर',…
ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…
ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…
ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…