Breaking News

मिर्जापुर : चुनार स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते हुए 6 यात्रियों की कटकर मौत

“मिर्जापुर जिले में स्थित चुनार रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, यहां रेलवे ट्रैक को पार करते हुए कई यात्रियों की मौत हो गई है”

मिर्ज़ापुर 05 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं और राहत व बचाव कार्य चला रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है और राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं।

मिर्ज़ापुर ट्रेन हादसे को लेकर जो अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक, मिर्ज़ापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर सुबह 9:30 बजे बड़ा हादसा हुआ है। ट्रेन नंबर 12311 की चपेट में कई लोग आ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि सभी की मौत हो गई।

श्रद्धालु रेलवे लाइन पार कर रहे थे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यात्री ट्रेन के प्लेटफॉर्म की तरफ नहीं बल्कि विपरीत दिशा में उतरे थे, जहां वे दूसरी दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए।

हादसे के बाद शवों को रेलवे लाइन से हटाकर शिनाख्त कराया गया। इसमें सविता (28) पत्नी राजकुमार निवासी कमरिया थाना राजगढ़, साधना (16) पुत्री विजय शंकर बिंद, शिव कुमारी (12) पुत्री विजय शंकर, अप्पू देवी (20) पुत्री श्याम प्रसाद, सुशीला देवी (60) पत्नी स्व. मोतीलाल निवासी महुआरी थाना पड़री, कलावती देवी (50) पत्नी जनार्दन यादव निवासी बसवा थाना कर्मा सोनभद्र के शवों की शिनाख्त हुई है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। 

सीएम योगी ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर : 41 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी 35 लाख के साथ गिरफ्तार

जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…

2 hours ago

जौनपुर: सुरेरी थाने में ट्रेनी सिपाही अभिषेक सिंह ने लगाई फांसी

जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…

2 hours ago

ग्रामीण परिवर्तन के शिल्पकार: सामुदायिक कैडर बदल रहे भारत की तस्वीर

ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…

2 hours ago

पीएम-अजय योजना: अनुसूचित जाति का समग्र विकास

पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…

2 hours ago

दिशा 2.0: गोवा में न्याय विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला आज

दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…

2 hours ago

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…

3 hours ago