“बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत आज गुरुवार को पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। इस फेज में राज्य की कुल 121 सीटों पर वोटिंग होने जा रही है जिसमें कई दिगग्जों की किस्मत दांव पर है”
पटना 06 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत गुरुवार को पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। गुरुवार को राज्य की 121 सीटों पर वोटिंग होगी और मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, 122 सीटों पर चुनाव का आयोजन 11 नवंबर को होगा।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम 14 नवंबर को जारी किया जाएगा। पहले चरण के मतदान में कई दिगग्जों की किस्मत दांव पर है। राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच अब से वोटिंग शुरू हो गई है।
छह विधानसभा क्षेत्रों में 2135 बूथों पर वोट 5 बजे तक पड़ेंगे। पहले चरण में वर्तमान सरकार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, राजद नेता तेजस्वी यादव, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव, बाहुबली अनंत सिंह समेत कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं।
पीएम मोदी बोले- पहले मतदान, फिर जलपान
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!
दिल्ली प्रदर्शन से पहले सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बंद करने…
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुनाव, भाजपा के 8 और सपा के…
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होगा शक्ति की उपासना का महापर्व, इस बार…
गर्व का क्षण: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026…
CJP का 'दिल्ली चलो' मार्च: आज रद्द रहेंगी राजधानी आने वाली कई ट्रेनें, 57 मेट्रो…
यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर हुआ 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट',…