“जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई”
जौनपुर 06 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 28 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हो गया है। इसकी प्रक्रियाओं तथा तैयारी के संबंध में चर्चा की गई।
जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि जिन राजनैतिक दलों के द्वारा अभी तक बूथवार बीएलए नामित नहीं किए गए हैं प्रत्येक दशा में 8 नवंबर तक बीएलए को नामित कर सूचना अवश्य दे दें।
उन्होंने सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि जो भी एन्यूमरेशन फॉर्म प्रिंट कर आ रहा है उसे 2003 की मतदाता सूची के सापेक्ष मैपिंग का कार्य कराया जा रहा है उन्होंने मैपिंग कराने में सहयोग की अपील की।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी में बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद में मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण एवं नये मतदेय स्थल स्थापित करने हेतु भवनों का चिन्हांकन 29.10.2025 से 04.11.2025 तक किया गया।
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार करना 06.11.2025 से 07.11.2025 तक किया जाएगा। आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन 10.11.2025 को किया जाएगा।
मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची मा0 प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना 10.11.2025 को किया जाएगा। वर्तमान संसद सदस्यों, विधान सभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठकों के आयोजन के पश्चात शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम अन्तिम रुप दिया जाना 18.11.2025 को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संलग्नकों सहित मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को आयोग के अनुमोदनार्थ भेजने हेतु उपलब्ध कराना 19.11.2025 से 21.11.2025 के मध्य किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा सम्भाजन संबंधी प्रस्ताव आयोग के अनुमोदनार्थ प्रेषित किया जाना 24.11.2025 को किया जाएगा।
एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…
'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…
रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…
साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…
उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…