जौनपुर : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 की कार्यवाही जनपद में शुरू

“जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने अवगत कराया है कि माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 की कार्यवाही जनपद में प्रारम्भ कर दी गयी है”
जौनपुर 06 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
यह पुनरीक्षण 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर किया जा रहा है।इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्गत कार्यक्रम के अनुसार बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक प्रत्येक घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य किया जा रहा है।
मुख्य बिन्दु : विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की अवधि,
  • तैयारी, प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण : 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर 2025 तक किया गया,
  • बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरना : 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक,
  • निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन : 09 दिसम्बर 2025,
  • दावे एवं आपत्तियाँ दाखिल किए जाने की अवधि : 09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026
  • नोटिस जारी किए जाने, सुनवाई एवं सत्यापन, व दावे, एवं आपत्तियों त निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किए जाने की अवधि: 09 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक,
  • अंतिम निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन : 07 फरवरी 2026 किया जाएगा।
गणना प्रपत्र में सम्मिलित विवरण गणना प्रपत्र में मतदाता का नाम, जन्म तिथि, आयु, आधार संख्या (वैकल्पिक), मोबाइल नम्बर, माता-पिता/पति/पत्नी का नाम, ईपीआईसी नम्बर आदि विवरण अंकित किया जायेगा।
बूथ लेवल अधिकारी (BLO) प्रत्येक घर पर जाकर पात्र मतदाताओं से विवरण प्राप्त करेंगे तथा मतदाता या उसके अभिभावक से हस्ताक्षर कराकर प्रपत्र प्राप्त करेंगे। जिन मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र ऑनलाइन माध्यम से भरा गया है, उनका भी BLO द्वारा घर-घर भ्रमण कर सत्यापन किया जायेगा।
BLO द्वारा भरे गए गणना प्रपत्र BLO/ECI Net Mobile App के माध्यम से अपलोड किये जायेंगे, जिससे सभी अभिलेख सुरक्षित रहेंगे। गृह भ्रमण के दौरान नये मतदाताओं को सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र–6 तथा नाम सुधार/स्थानांतरण हेतु प्रपत्र–8 की प्रतियाँ भी भरी जाएँगी।
इस अवधि में मृत, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं का चिन्हीकरण भी किया जाएगा ताकि मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्ध बनाया जा सके। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई “Book a Call with BLO” सुविधा के माध्यम से भी मतदाता अपने संबंधित BLO से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
सभी पात्र नागरिक अपने नाम की स्थिति की जाँच एवं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Santosh SETH

Recent Posts

सेंधवा: सुविधाओं की मांग को लेकर 17 किमी पैदल चले विद्यालय के छात्र

एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…

6 hours ago

वन नेशन-वन इलेक्शन: JPC का मंथन, 2029 में लागू होने की संभावना

'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…

7 hours ago

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…

10 hours ago

इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई टीम घोषित

साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…

10 hours ago

नापाक साजिश: 25 करोड़ से फिर खड़ा हुआ जैश का मुख्यालय!

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…

12 hours ago

DRI की बड़ी कार्यवाई : आवासीय घर में ड्रग फैक्ट्री, 30 किलो एंफेटेमिन जब्त

उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…

12 hours ago