मऊ : प्यार में पागल प्रेमी ने युवती पर फेंका तेजाब, हालत नाजुक

“मऊ में शादी की तैयारियों में जुटी एक युवती पर सिरफिरे आशिक ने तेज़ाब फेंक दिया। वजह सिर्फ इतनी कि वो उसकी नहीं हो सकी। मामला मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी गांव का है”

मऊ 04 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

25 वर्षीय युवती की 23 मई को तिलक और 27 मई को शादी किसी दूसरे युवक से तय हुई थी। वह बैंक से पैसे निकालकर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाए दो नकाबपोश बाइक सवारों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से युवती का चेहरा, गला और कंधा बुरी तरह झुलस गया। उसकी हालत गंभीर है। उसे तत्काल आज़मगढ़ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों के मुताबिक, वह करीब 60 फीसदी झुलस चुकी है। अस्पताल में पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हमलावरों में से एक ने कहा— “तू मेरी नहीं हुई, तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा।

गिरफ्तार किए गए हमलावर की पहचान राम जनम सिंह पटेल के रूप में हुई है, जो युवती से पिछले पांच साल से प्यार करता था। जैसे ही उसे पता चला कि युवती की शादी एक युवक से तय हो गई है, उसने अपने साथियों मनोज और सुरेन्द्र के साथ मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया।

मुख्य आरोपी चार बच्चों का पिता

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में मुख्य आरोपी राम जनम सिंह पटेल ने जुर्म को कबूल करते हुए उसने कहा कि वह पीड़िता से शादी करना चाहता था और उसने अपने साथियों के ज़रिए इस हमले को अंजाम दिलवाया।

पुलिस अधिकारी ने दी ये जानकारी

अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नहर के पास से इस गंभीर वारदात का खुलासा किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राम जनम सिंह पटेल और पीड़िता रीमा के बीच करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था।

लेकिन जब युवती की शादी एक युवक से तय हो गई, तो राम जनम ने शादी रोकने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर तेजाब फेंकवा दिया।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.