मंडी : मधुमक्खियों के झुंड ने किया परिवार पर हमला, एक की हालत गंभीर

“उपमंडल जोगिंद्रनगर के कमेहड़ गांव में बुधवार शाम खेतों में काम कर रहे एक परिवार पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में नाना-नानी और उनकी दोहती घायल हो गए”

मंडी 01 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इनमें 65 वर्षीय व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के दौरान तीनों ने जान बचाने के लिए खेतों में इधर-उधर भागने की कोशिश की, लेकिन मधुमक्खियों के डंक से बच नहीं पाए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें किसी तरह बचाया।

इसके बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सभी को जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान गिलो राम (65), उनकी पत्नी कमला देवी (60) और 15 वर्षीय दोहती तानिया निवासी कमेहड़ के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार गिलो राम की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.