मंडी : ब्यास नदी से रहे दूर, छोड़ा जा सकता है पंडोह डैम से पानी
“पंडोह डैम के जलग्रहण क्षेत्र में बर्फ पिघलने के कारण डैम में पानी का प्रवाह बढ़ने की संभावना है”
मंडी 30 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इसके मद्देनजर पंडोह बांध के स्पिलवे गेटों को किसी भी समय अतिरिक्त पानी के प्रवाह को नीचे की ओर छोड़ने के लिए संचालित किया जा सकता है, जिससे ब्यास नदी में पानी का बहाव और बढ़ सकता है। बीबीएमबी पंडोह के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता चंद्रमणी शर्मा ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे सतर्कता बरतें और नदी के समीप न जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।











