Breaking News

मंडी : सड़क पर पलटी निजी बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार

“मंडी जिले में कलखर-जाहू सुपर हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई”

मंडी 29 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मंडी जिले में कलखर-जाहू सुपर हाईवे पर मंगलवार दोपहर को एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे के समय बस में 15 यात्री सवार थे। जिनमें से पांच यात्री घायल हुए हैं। बस पलटते ही सवारियों में अफरातफरी व चीख पुकार मच गई। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बलद्वाड़ा में भर्ती करवाया गया। शुरुआती जांच पड़ताल में हादसे का कारण बस की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार निजी बस कुल्लू से कांगड़ा जा रही थी। जैसे ही यह बस भोलूघाट के पास पहुंची तो बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और हादसे की सूचना पुलिस थाना हटली और सिविल अस्पताल बलद्वाड़ा को दी गई।

पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच घायलों को उपचार के लिए बलद्वाड़ा भेजा। बस पलटने के कारण हाईवे पर जाम भी लग गया, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

घायलों की पहचान कृष्णा (26) पत्नी राम लाल गांव तमलेड़ डाकघर बाहणू तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी, कार्तिक (19) पुत्र कृष्ण चंद गांव कलथर डाकघर व तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी, संतोष कुमारी (41) पत्नी कृष्ण चंद गांव कलथर डाकघर व तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी, अंजू देवी (19) पुत्री लालम सिंह गांव पांडली डाकघर खोलनाल तहसील बालीचौकी जिला मंडी, सूर्यांश उम्र साढ़े तीन वर्ष पुत्र राम लाल गांव तमलेड़ डाकघर बाहणू तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

16 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

16 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

16 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

16 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

17 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

17 hours ago