कोलकाता : ऋतुराज होटल में लगी आग, 14 की मौत तीन घायल

“कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक होटल में आग लग गई। आग लगने के कारण भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई”

कोलकाता 30 / ०४ / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लग गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा, आग रात करीब 8:15 बजे ऋतुराज होटल के परिसर में लगी, जिसके बाद बुर्राबाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कई लोग इमारत की खिड़कियों और संकरी दीवारों से भागने की कोशिश करते दिखाई दिए। इस दौरान चौथी मंजिल से कूदने का प्रयास करते समय तीन लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि 14 शव बरामद किए गए हैं और टीमों ने कई लोगों को बचाया है।

उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव अभियान अभी भी जारी है। आगे की जांच चल रही है। जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हालांकि, उन्होंने संदेह जताया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।

सूचना पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने आग पर काबू पाया। हालांकि, भीड़भाड़ वाला इलाका होने के चलते दमकल विभाग की गाड़ियों को वहां पहुंचने में मुश्किलें हुईं और कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि बुर्राबाजार पूर्वी भारत का सबसे बड़ा थोक बाजार है। 

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

14 minutes ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

27 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

41 minutes ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

52 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

1 hour ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

1 hour ago