“श्री सत्य साई बाबा के 99 वें जन्मोत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें मंडी शहर के प्रबुद्ध लोगों ने साईं श्रद्धालुओं के साथ भाग लिया। इस शोभायात्रा में श्री सत्य साई बाबा की पालकी के साथ साथ स्थानीय देवी देवताओं की पालकियां भी लोक वाद्य यंत्रों व देवलुओं के साथ शामिल हुई”
मंडी 22 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
श्री सत्य साई सेवा समिति के संयोजक योगेंद्र पाल सरोच ने बताया कि 17 से 24 नवंबर तक मनाया जा रहे इस साई बाबा जन्म महोत्सव में सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिस में अस्पताल सेवा ,बाल आश्रम सेवा ,महिला दिवस बाल कार्यक्रम आदि प्रमुख रहे हैं।
इस दौरान युवाओं द्वारा मानसिक रोग पुर्नवास केंद्र मैगल में लोगों के साथ योग के गुर साझा किए। गुरुवार को मंडी शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
इसमें श्री सत्य साईं बाबा की पालकी के साथ 10 स्थानीय देवी देवताओं की पालकियां जिनमें चामुंडा माता स्कूल बाजार मंडी, महूनाग टारना,नैना देवी मैगल,काल भैरव माता, माता चतुर्भुजा पुरानी मंडी व देवी महाकाल सकोदरी प्रमुख तौर पर शामिल हुई। शोभायात्रा में मेयर वीरेंद्र भट्ट, व पार्षद निर्मल वर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…