“नगरोटा बगवां पुलिस ने गुरुवार को नशे के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता को पुष्टि करते हुए एक बड़ी खेप के साथ दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया”
कांगड़ा 22 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
एक गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस ने कालेज के समीप एक सफेद गाड़ी को तलाशी के लिए रोका, तो उसके स्टेयरिंग कवर से हेरोइन बरामद हुई, जिसका वजन 40.56 ग्राम बताया गया ।
इस संदर्भ में पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में लिया, जिनमें से एक सिरसा हरियाणा का रहने वाला 24 वर्षीय निहाल तथा दूसरा शाहपुर कांगड़ा का 22 वर्षीय अखिल बताया गया है ।
दोनों पंजाब के मोहाली में एक साथ काम करते हैं तथा करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के संपर्क में हैं। कांगड़ा पुलिस के उपमंडलीय अधिकारी अंकित शर्मा तथा नगरोटा थाना प्रभारी चमन ने बताया कि आरोपी युवकों से कुछ नकदी, मोबाइल आदि में बरामद हुए हैं।
पुलिस उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी, ताकि इस गोरख धंधे का पूरा सच सामने आ सके । उन्होंने बताया कि नशे की यह खेप पंजाब से यहां लाई गई थी तथा यहां गिरोह के तार कहां-कहां जुड़े हैं, पुलिस इसकी भी जांच करेगी ।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…