मैनपुरी 29 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मैनपुरी पुलिस और STF आगरा यूनिट को जॉइंट ऑपरेशन में एक बड़ी कामयाबी मिली है। दोनों टीमों की संयुक्त कार्रवाई में जनपद हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन से हत्या के मामले में वॉन्टेड एक लाख रुपये का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू मारा गया है।
जीतू जिले के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पहाड़पुर का निवासी था। यह मुठभेड़ मैनपुरी जिले में थाना एलाऊ के तारापुर कट पुलिया पर हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, कई कारतूस, और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
जीतू के ऊपर दर्ज थे 13 गंभीर मामले
बता दें कि मुठभेड़ के बाद जीतू को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, और हथियारों के अवैध उपयोग जैसे गंभीर अपराधों के 13 मामले दर्ज थे। जितेंद्र उर्फ जीतू का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा और संगीन था। उसके खिलाफ निम्नलिखित मामले दर्ज थे:
जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…
लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…
सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…
एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…
मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…