Breaking News

महाराष्ट्र : अहमदनगर रेलवे स्टेशन का बदला नाम

“महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। इस इस रेलवे स्टेशन का नाम लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के सम्मान में रख दिया गया है। उनके नाम पर अब अहमदनगर रेलवे स्टेशन को ‘अहिल्यानगर’ रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा”

मुंबई 17 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बता दें कि बीते सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने की अधिसूचना जारी की थी। 

रेलवे ने जारी की विज्ञप्ति

मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा, “पहले अहमदनगर के नाम से जाना जाने वाला स्टेशन अब आधिकारिक तौर पर अहिल्यानगर नाम से जाना जाएगा।” विज्ञप्ति में कहा गया है, “स्टेशन कोड में कोई परिवर्तन नहीं होगा तथा अहिल्यानगर का स्टेशन कोड एएनजी ही बना रहेगा।”

पिछले महीने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि स्टेशन का नाम बदलकर शहर के नए नाम के अनुरूप कर दिया जाए। शहर का नाम अहिल्यानगर रखे जाने के बाद कई संगठन और नागरिक मांग कर रहे थे कि रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाए।

पिछली साल बदला था जिले का नाम

बता दें कि पिछली साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने जिले का नाम भी बदल दिया था। आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट में कई बड़े फैसले लिए गए। इसके तहत महाराष्ट्र में एक और जिले का नाम बदलने का फैसला लिया गया।

इसे महाराष्ट्र कैबिनेट की मंजूरी मिली। इस फैसले में अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्या नगर करने का फैसला लिया गया। इससे पहले औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव रखा गया था। इसके अलावा महाराष्ट्र कैबिनेट ने 8 अन्य रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का फैसला भी लिया था, जो ब्रिटिश काल के नाम थे। 

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

1 hour ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

2 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

7 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

7 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

7 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

9 hours ago