राजस्थान : जोजरी नदी में जहरीला पानी, सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान

“राजस्थान की जोजरी नदी में जहरीले पानी का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के पास पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि नदी में औद्योगिक अपशिष्ट छोड़े जाने से स्वास्थ्य एवं अन्य पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है”

राजस्थान 17 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

राजस्थान की जोजरी नदी में औद्योगिक अपशिष्ट छोड़े जाने के मामले का सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आसपास की फैक्ट्रियों से निकलने वाला इंडस्ट्रियल वेस्ट सीधे नदी में गिराया जा रहा है।

नतीजा, सैकड़ों गांवों का पानी दूषित हो गया है और लोगों को पीने का साफ पानी तक नहीं मिल रहा है। बता दें कि जोजरी नदी में प्रदूषण और जहरीले पानी के मामले को लेकर कई दिनों से हंगामा मचा हुआ है।

जोजरी नदी में प्रदूषण और जहरीले पानी के मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि मामला सीजेआई को भेजा जाए, ताकि आगे उचित आदेश दिए जा सकें। जोजरी नदी में औद्योगिक अपशिष्ट छोड़े जाने से स्वास्थ्य एवं अन्य पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्री को राजस्थान नदी प्रदूषण पर जनहित याचिका दर्ज करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान वकील ने कहा- “माननीय न्यायाधीश, मुझे सुबह बुलाया गया था, और मैं उपस्थित नहीं था।

इसके बाद न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने कहा- “हमने रजिस्ट्री को राजस्थान नदी प्रदूषण से संबंधित एक जनहित याचिका दर्ज करने का निर्देश दिया है। माननीय मुख्य न्यायाधीश इस पर निर्णय लेंगे और उचित आदेश पारित करेंगे।”

लोगों और पशुओं के पीने योग्य नहीं बचा पानी- कोर्ट

न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा- ‘‘यह अदालत राजस्थान की मरुधरा जोजरी नदी में छोड़े जा रहे औद्योगिक अपशिष्ट के संबंध में स्वत: संज्ञान ले रही है।

जहां मुख्यत: वस्त्र और टाइल्स कारखानों से भारी मात्रा में औद्योगिक अपशिष्ट छोड़ा जा रहा है, जिससे सैकड़ों गांवों में रहने वाले लोगों और पशुओं के लिए जल पीने योग्य नहीं रह गया है।’’

जानें जोजरी नदी के बारे में

आपतो बता दें कि जोजरी नदी राजस्थान के नागौर जिले के पोंडलू गांव के समीप से निकलती है। जानकारी के मुताबिक, जोजरी नदी की लंबाई करीब 83 किलोमीटर है और जोधपुर और बाड़मेर जिलों से होकर बहते हुए लूनी नदी में मिल जाती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जोधपुर के पास में औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले कचरे से इस नदी में काफी प्रदूषण होता है।

 

Santosh SETH

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

5 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

5 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

5 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

7 hours ago

चुनाव आयोग की सफाई: ‘आंतरिक मतभेद सामान्य बात, सभी फैसले कानूनी’

'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…

7 hours ago

बैंक हड़ताल : लगातार 5 दिन बंदी नहीं! इस रविवार को खुलेंगे सभी बैंक

हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…

7 hours ago