“महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का संपूर्ण गायन अनिवार्य कर दिया है। 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक राज्य भर के सभी विद्यालयों में यह अभियान चलाया जाएगा”
मुंबई 30 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
महाराष्ट्र सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए राज्य के सभी विद्यालयों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का संपूर्ण गायन अनिवार्य कर दिया है। यह निर्णय स्वर्गीय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस ऐतिहासिक गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लिया गया है।
सरकारी आदेश के अनुसार, अब तक विद्यालयों में सामान्यतः केवल ‘वंदे मातरम्’ के पहले दो पद ही गाए जाते थे। लेकिन 31 अक्टूबर 2025 (कार्तिक शुद्धि नवमी) को इस गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर सभी विद्यालयों में पूरा वंदे मातरम् गीत गाया जाएगा।
31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा अभियान
इसके साथ ही, स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी लगाने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को इस राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और महत्व की जानकारी मिल सके।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 31 अक्टूबर से 7 नवंबर 2025 तक राज्य भर के सभी विद्यालयों में यह अभियान चलाया जाएगा। इस अवधि में ‘वंदे मातरम्’ के संपूर्ण गायन के साथ-साथ प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
शासन ने इस निर्णय से संबंधित संदर्भ पत्र की प्रति भी शिक्षा विभाग को भेजी है और सभी शैक्षणिक संस्थानों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
सरकार के इस आदेश पर समाजवादी पार्टी, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM क्या स्टैंड लेती है यह देखना होगा। इससे पहले कुछ पार्टियों ने संपूर्ण वंदे मातरम् गाने का विरोध किया था, वह पहले सिर्फ दो पद गाने पर सहमत रहे हैं।
जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…
जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…
ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…
पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…
दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…