“मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के कारण 31 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर मछुआरों को तट के आस-पास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है”
कोलकाता 30 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को चेतावनी दी कि गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के कारण 31 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है।
मौसम विभाग की ओर से जारी एक विशेष बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में स्थित यह तूफान उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ मंगलवार रात तक आंध्र प्रदेश में काकीनाडा के पास तट से टकरा सकता है। आईएमडी ने मछुआरों को सुरक्षा के मद्देनजर गुरुवार तक पश्चिम बंगाल तट के आस-पास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया कि इस मौसम तंत्र के कारण मंगलवार से शुक्रवार के बीच दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों में शामिल हैं-
चक्रवाती तूफान के कमजोर होने के बाद भी उत्तर बंगाल में भारी से बहुत भारी वर्षा का दौर जारी रहेगा। उप-हिमालयी जिलों जैसे दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में शुक्रवार को बहुत भारी वर्षा (7 से 20 सेमी) होने का अनुमान है।
आईएमडी ने कहा कि भीषण चक्रवाती तूफान के गुरुवार तक निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। चक्रवात के कमजोर होने के बावजूद गुरुवार और शुक्रवार को मालदा, उत्तर एवं दक्षिण दिनाजपुर समेत उत्तर बंगाल के सभी जिलों में भारी बारिश (7 से 12 सेमी) होगी।
दिल्ली में 10 अक्तूबर को महाआंदोलन: इंटरनेट बैन, 57 मेट्रो स्टेशन और कई ट्रेनें रद्द;…
दिल्ली में 10 अक्तूबर को महाआंदोलन: रेलवे ने 70 से अधिक ट्रेनें कीं रद्द, हजारों…
दिल्ली प्रदर्शन से पहले सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बंद करने…
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुनाव, भाजपा के 8 और सपा के…
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होगा शक्ति की उपासना का महापर्व, इस बार…
गर्व का क्षण: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026…